ताजा खबर
अहमदाबाद की अत्रेय सोसाइटी में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए लोगों ने लगाई छलांग   ||    गुजरात में अहमदाबाद में बड़े बुलडोजर एक्शन में लल्लू बिहारी के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त किया गया   ||    IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप   ||    वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी, एक वर्ल्ड कप में 5 शतक… रोहित शर्मा के इन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का टूटना अ...   ||    DC vs KKR: दो हार से परेशान दिल्ली को अगले मैच में नहीं मिलेगा Axar Patel का साथ? इंजरी पर आया बड़ा ...   ||    अच्छी शुरुआत के बाद दबाव में आया बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त   ||    अंबुजा बनी दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी, 100 MTPA लिमिट को किया क्रॉस   ||    Akshaya Tritiya 2025: एक साल में सोने ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, चांदी भी खूब चमकी   ||    30 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और वैश्विक दृष्टिकोण   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||   

Monsoon को लेकर ताजा भविष्यवाणी, दिल्ली-NCR और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में जानें कब आएगा मानसून?

Photo Source :

Posted On:Friday, May 17, 2024

इंतज़ार ख़त्म होने वाला है, देश में मानसून दस्तक देने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट के मुताबिक, इस साल देश में मानसून समय पर प्रवेश करेगा और इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। देश के कई हिस्सों में इन दिनों प्री-मॉनसून बारिश हो रही है। कल हैदराबाद में भारी बारिश हुई.

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य राज्यों में लोगों को चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि देश के किस राज्य में मानसून कब दस्तक देने वाला है?

किस राज्य में कब आएगा मानसून?

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून 19 मई को अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के द्वीपों में प्रवेश करेगा। इसके बाद 31 मई को मानसून केरल में प्रवेश करेगा. 5 जून तक मानसून का असर कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के आधे राज्यों में महसूस किया जाएगा. महाराष्ट्र और गोवा में 10 जून तक मानसूनी बारिश होगी। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 15 जून तक मॉनसून आ जाएगा.

उत्तर प्रदेश में 20 जून और कानपुर मंडल में 28-29 जून तक मानसून आने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 25 जून तक मॉनसून पहुंचने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में 28 जून तक मॉनसून प्रवेश कर जाएगा. 30 जून तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में मानसून का असर देखने को मिलेगा। 8 जुलाई तक मॉनसून पूरे देश में फैल जाएगा. 15 सितंबर तक मानसून विदा हो जाएगा।

कितनी बारिश की उम्मीद है?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी. देशभर में करीब 106 फीसदी या 87 सेमी बारिश होने का अनुमान है. यह किसानों के लिए अच्छी खबर हो सकती है, क्योंकि मानसून की बारिश से खरीफ की फसल को फायदा होगा, क्योंकि आज भी देश के 50 फीसदी से ज्यादा किसान फसल की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार ला नीना वातावरण के कारण देश में अच्छी बारिश होने की संभावना है. क्योंकि 2020 से 2022 के बीच 100 फीसदी से ज्यादा बारिश ला नीना के प्रभाव के कारण होगी.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.