ताजा खबर
अहमदाबाद में बुजुर्ग महिला से 47.35 लाख की साइबर ठगी, एनपीसीआई अधिकारी बनकर किया फोन   ||    गोवा ड्रग्स केस में ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा, अहमदाबाद से जुड़े तार   ||    कटिहार के ग्रामीण इलाकों में गैस संकट, कई प्रखंडों में ठप हुई सप्लाई   ||    मेड इन इंडिया बुलेट ट्रेन दौड़ेगी मुंबई-अहमदाबाद रूट पर, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद   ||    अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||   

आतंकी तहव्वुर राणा को लेकर भारत आ रही फ्लाइट लेट, 3 बजे तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 10, 2025

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, राणा को आज दोपहर बाद तक दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा जाएगा, जहां से उसे सीधे एनआईए मुख्यालय ले जाया जाएगा। वहां उससे मुंबई हमले से जुड़े अहम सवाल पूछे जाएंगे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सूत्रों के अनुसार, तहव्वुर राणा की फ्लाइट दोपहर 3 बजे तक दिल्ली पहुंच सकती है। पालम एयरफोर्स स्टेशन पर दिल्ली पुलिस की चार गाड़ियां, एक एंबुलेंस और जैमर पहले से पहुंच चुके हैं। राणा को उतरते ही एनआईए की हिरासत में लिया जाएगा।

एनआईए हेडक्वार्टर में तैयार हुआ पूछताछ सेल

एनआईए ने राणा से पूछताछ के लिए एक विशेष सेल तैयार किया है। इसमें केवल 12 अफसरों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इन अधिकारियों में एनआईए के डीजी सदानंद दाते, आईजी आशीष बत्रा और डीआईजी जया रॉय शामिल हैं। पूछताछ के दौरान राणा को 26/11 हमले के वॉयस सैंपल, ईमेल, फोटो और वीडियो दिखाए जाएंगे।

तिहाड़ की हाई सिक्योरिटी वार्ड में हो सकता है बंद

एनआईए की शुरुआती पूछताछ के बाद तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल की उच्च सुरक्षा वाली कोठरी में रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 64 वर्षीय राणा की सुरक्षा को देखते हुए जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था कर ली है। अब अदालत के आदेश के बाद उसे वहां शिफ्ट किया जाएगा।

जेएनयू मेट्रो स्टेशन का गेट बंद, सुरक्षा कड़ी

एनआईए मुख्यालय के सामने स्थित जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। इलाके में आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट्स, खुफिया एजेंसियों और विशेष कमांडो ने राणा की फ्लाइट पर नज़र रखी हुई है।

भारत-अमेरिका एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

राणा को भारत लाने की इस प्रक्रिया को भारत और अमेरिका की खुफिया एजेंसियों के संयुक्त समन्वय के तहत अंजाम दिया जा रहा है। चूंकि यह उच्च-स्तरीय प्रत्यर्पण है, इसलिए दोनों देशों की एजेंसियां बेहद गोपनीय तरीके से काम कर रही हैं। फ्लाइट की निगरानी, रूट की गोपनीयता और संभावित खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए राणा को भारत लाने की योजना को बेहद संवेदनशील तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।

कौन है तहव्वुर राणा?

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर हुसैन राणा, अमेरिकी नागरिक डेविड हेडली का करीबी रहा है। एनआईए की जांच के मुताबिक, राणा ने हेडली को भारत भेजकर ताज होटल समेत कई स्थानों की रेकी करवाई थी। मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।

तहव्वुर राणा की भारत वापसी से 26/11 पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने की उम्मीद फिर से जगी है। अब यह देखना होगा कि भारतीय एजेंसियां इस बार कितनी गहराई से पूछताछ कर पाती हैं और इस हमले के पीछे की और कितनी परतें खुलती हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.