ताजा खबर
"रणदीप हुड्डा की भावुक श्रद्धांजलि: सरबजीत सिंह की पुण्यतिथि पर दिल छूने वाला संदेश"   ||    बेल्लमकोंडा श्रीनिवास ने अपनी पत्नी काव्या के लिए किया रोमांटिक खुलासा, कैप्शन बना सोशल मीडिया पर हि...   ||    'बंदर' की स्क्रीनिंग: बॉबी देओल और निखिल द्विवेदी की मौजूदगी ने बढ़ाई फ़िल्म की उम्मीदें"   ||    'पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर रिलीज हुआ   ||    सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||   

अरुणाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा ट्रक; 22 मजदूरों की मौत

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 11, 2025

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिले के चकलागम इलाके में मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में ट्रक में सवार सभी 22 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, मारे गए मजदूरों में से 19 मजदूर पड़ोसी राज्य असम के तिनसुकिया जिले के गिलापुकरी टी एस्टेट के रहने वाले थे. घटनास्थल पर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. अब तक 13 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य मजदूरों के शवों की तलाश जारी है.

सड़क निर्माण के लिए जा रहे थे 22 मजदूर

बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर सड़क निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे. हादसा तब हुआ जब हैलोंग-चकलागम सड़क पर मेटेलियांग के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे लुढ़क गया. हादसे के समय ट्रक में कुल 22 मजदूर सवार थे.

सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब ट्रक को खाई में गिरते देखा तो उन्होंने तुरंत पास के पुलिस थाने में इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव के कार्य में जुट गई.

असम के 19 मजदूरों की हुई शिनाख्त

पुलिस और बचाव दलों ने अब तक 13 शव बरामद किए हैं और बाकी 9 मजदूरों की तलाश अब भी जारी है, हालांकि उनके बचने की उम्मीद बेहद कम है. अब तक 19 मजदूरों की शिनाख्त हो चुकी है, जो सभी असम के गेलापुखुरी चाय बागान, तिनसुकिया के रहने वाले थे.

जिन 19 मजदूरों की शिनाख्त हुई है, उनके नाम इस प्रकार हैं: बुद्धेश्वर दीप, राहुल कुमार, समीर दीप, जोन कुमार, पंकज मानकी, अजय मानकी, विजय कुमार, अभय भूमिज, रोहित मानकी, बीरेंद्र कुमार, अगर ताती, धीरेन चेतिया, रजनी नाग, दीप गौला, रामचबक सोनार, सोनातन नाग, संजय कुमार, करण कुमार और जोनास मुंडा.

दुर्गम इलाका होने से बचाव कार्य में देरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस इलाके में ट्रक खाई में गिरा, वह शहर से काफी दूर एक दुर्गम पहाड़ी इलाका है. हादसे की सूचना पुलिस को देर से मिली, और घटनास्थल तक पहुंचने में भी पुलिस को काफी समय लगा. बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग 18 घंटे लग गए, जिसके बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया जा सका.

पुलिस फिलहाल 13 शवों के साथ-साथ 9 अन्य लापता मजदूरों की तलाश में जुटी हुई है. इस दर्दनाक घटना ने पूरे अंजॉ जिले और असम के तिनसुकिया इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है.


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.