ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक रिटर्न्स में बल्लू अपने उसी अंदाज में नजर आएगा बोले संजय दत्त   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    अहमदाबाद: इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी थी चुनौती, तो तीन युवकों ने 19 साल के लड़के को चाकू मारकर उतारा मौ...   ||    अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: स्थानीय समस्याओं पर भारी पड़े राष्ट्रीय मुद्दे; 26 अप्रैल को होगा मतदान   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||   

दिल्ली ब्लास्ट मामले में तीसरी कार का खुलासा, जांच में बड़ा मोड़

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 13, 2025

दिल्ली ब्लास्ट मामले में अब जांच नई दिशा में बढ़ती दिख रही है। लाल किले के पास हुए धमाके के बाद दो कारों—आई20 और लाल रंग की इको स्पोर्ट्स—की तलाश में जुटी सुरक्षा एजेंसियों को अब तीसरी कार की जानकारी मिली है। सूत्रों के अनुसार, जांच में पता चला है कि संदिग्ध आतंकियों ने एक ब्रिजा (Brezza) कार का भी इस्तेमाल किया था। पुलिस ने इस सुराग के आधार पर फरीदाबाद में कई स्थानों पर छापेमारी की और घंटों की मशक्कत के बाद यह कार अल-फलाह यूनिवर्सिटी के परिसर से बरामद कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, ब्रिजा कार को डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल चला रहे थे, जो इस हमले की साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस कार के जरिए विस्फोट से पहले और बाद में आतंकी मूवमेंट हुआ था। जांच एजेंसियां अब इस गाड़ी से मिले डिजिटल सबूतों, फिंगरप्रिंट्स और GPS डेटा को खंगाल रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाके की योजना कहां और कब बनाई गई थी।

लाल किले के पास आई20 कार में हुए धमाके ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। इस धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि विस्फोटक सामग्री को कार के ईंधन टैंक के नीचे छिपाया गया था। पुलिस ने घटना के बाद एनसीआर क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित करते हुए फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में लगातार छापेमारी की। इसी दौरान लाल रंग की इको स्पोर्ट्स कार भी खण्डवाली इलाके से बरामद की गई थी, जिससे जांच एजेंसियों को कई अहम सुराग मिले।

इस बीच, डीएनए रिपोर्ट ने पुष्टि कर दी है कि धमाके में मारा गया आतंकी वास्तव में डॉ. उमर उन नबी ही था। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद कार का स्टीयरिंग और एक्सीलेरेटर उसके पैर में फंसे मिले थे। पुलिस ने उसके परिवार से डीएनए सैंपल लेकर मिलान किया, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हो गई।

दिल्ली पुलिस और एनआईए की टीम अब पूरे नेटवर्क को उजागर करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह नेटवर्क जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। इस संगठन के खिलाफ 19 अक्टूबर से ही जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई चल रही है। कश्मीर के नौगाम इलाके में मिले आपत्तिजनक पोस्टरों के बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों — आरिफ निसार, यासिर-उल-अशरफ और मकसूद — को गिरफ्तार किया था। इन सभी से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि देश के बड़े शहरों में विस्फोट की योजना बनाई गई थी।

फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में समन्वय के साथ काम कर रही हैं। तीसरी कार की बरामदगी ने इस केस में नया मोड़ ला दिया है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या तीनों कारों का इस्तेमाल एक ही दिन अलग-अलग जगहों पर धमाका करने के लिए किया जाना था या यह किसी बड़े मॉड्यूल का हिस्सा था। दिल्ली ब्लास्ट केस अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे अहम जांच बन गया है और आने वाले दिनों में इसमें कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.