ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

भोपाल में बच्ची से रेप के आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पुलिस गिरफ्त से भागने की कोशिश

Photo Source :

Posted On:Friday, November 28, 2025

भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के जघन्य मामले में फरार चल रहे आरोपी सलमान उर्फ नज़र का पुलिस ने देर रात एनकाउंटर किया है। पुलिस ने आरोपी को भोपाल के गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया था। गौहरगंज ले जाते समय उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया।रायसेन के एसपी आशुतोष गुप्ता ने एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल आरोपी सलमान को इलाज के लिए भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाड़ी पंक्चर होने पर भागा, पुलिस पर की फायरिंग

गौहरगंज में ओबेदुल्लागंज की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) शीला सुराना ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने देर रात आरोपी सलमान को हिरासत में ले लिया था और उसे गौहरगंज ले जाया जा रहा था। गौहरगंज और भोपाल के बीच भोजपुरी के पास कीरत नगर में पुलिस वाहन का टायर अचानक पंचर हो गया। इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी सलमान ने सब-इंस्पेक्टर की बंदूक छीन ली और भागने की कोशिश की। एसडीपीओ सुराना ने बताया, "सलमान ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।" यह पूरी घटना अलसुबह 4 से 5 बजे के बीच हुई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की सलाह के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

7 दिन बाद हुई गिरफ्तारी, 300 पुलिसकर्मी थे तलाश में

यह जघन्य वारदात 21 नवंबर को रायसेन जिले के पांजरा गांव में हुई थी। 23 वर्षीय आरोपी सलमान खान उर्फ नज़र ने चॉकलेट दिलाने के बहाने घर के बाहर खेल रही 6 साल की मासूम बच्ची को अपने साथ ले गया था। वह बच्ची को जंगल में ले गया, जहां उसने उससे दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची रोती-बिलखती हालत में मिली थी। होश आने पर बच्ची ने ही अपने पिता को घटना के बारे में बताया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी।

इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में जनाक्रोश भड़क उठा था। पीड़ित परिवार के विरोध प्रदर्शन और हिंदू संगठनों के अल्टीमेटम के चलते पुलिस पर आरोपी को जल्द पकड़ने का भारी दबाव था। इस हाई-प्रोफाइल मामले में, 6 जिलों की 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की 20 टीमें लगातार 7 दिनों तक आरोपी की तलाश में जुटी थीं। आखिरकार, 7 दिन बाद उसे भोपाल के गांधी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

बच्ची एम्स के ICU में, हालत नाजुक

पीड़ित मासूम बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसे भोपाल के एम्स (AIIMS) में गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत गंभीर है और उसे पूरी तरह ठीक होने में काफी समय लगेगा। इस घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया था और लोग सड़कों पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन और चक्का जाम कर रहे थे। पुलिस द्वारा आरोपी के पैर में गोली मारे जाने की घटना को पुलिस की त्वरित कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.