ताजा खबर
गुजरात में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई, हरियाणा में पाकिस्तानियों को बाहर भेजने का...   ||    अजरबैजान ने भारत के साथ रिश्ते बढ़ाने के लिए अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू करने का लिया ...   ||    Fact check: सोशल मीडिया पर फायरिंग का एक वीडियो गलत दावे से वायरल, पहलगाम आतंकी हमले से नहीं है कोई ...   ||    Bharani Nakshatra Upay: सोमवार को भरणी नक्षत्र का बन रहा है शुभ संयोग, जीवन में सुख-समृद्धि पाने के ...   ||    28 अप्रैल का इतिहास: भारत और विश्व में घटित महत्वपूर्ण घटनाएँ   ||    DC vs RCB: किस बात से तिलमिला उठे किंग कोहली, केएल राहुल संग जमकर हुई जुबानी जंग, वीडियो वायरल   ||    MI vs LSG: हार के बाद Rishabh Pant को लगा एक और झटका, BCCI ने 24 लाख की दी सजा   ||    IPL 2025 के बीच इस खिलाड़ी पर लगा 4 मैच का बैन, खाते में दर्ज 8 डिमेरिट पॉइंट्स   ||    इन ‘छोटे’ बैंकों का ‘बड़ा’ धमाका, Fixed Deposit पर दे रहे 9% से ज्यादा ब्याज   ||    बिहार में पेट्रोल 100 के पार, जानें दिल्ली-नोएडा समेत बड़े शहरों में क्या दाम   ||   

आगरा कैंट रेलवे सुरक्षा बल और लखनऊ की टीम ने संयुक्त अभियान में पकड़े दो गांजा तस्कर, लाखों का गांजा बरामद पुलिस जांच में जुटी

Photo Source :

Posted On:Monday, March 4, 2024





* रेलवे सुरक्षा बल आगरा छावनी के द्वारा NCB लखनऊ की टीम के साथ आगामी लोकसभा चुनाव व होली त्यौहार के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान आपरेशन 'नारकोस' के तहत दो नफर अन्तर्राजीय गांजा तस्करों को पकड़ कर उनके कब्जे से 29 किलोग्राम गाँजा अनुमानित कीमत 435000 बरामद करने के संबंध में*

आज दिनाँक 03.03.2024 को रेलवे सुरक्षा बल आगरा छावनी पर नारकोटिक्स ब्यूरो लखनऊ से प्राप्त सूचना पर कि गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में गाँजा तस्कर गांजा लेकर आ रहा है, वरिo मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा के कुशल निर्देशन में निरीक्षक आगरा छावनी के द्वारा सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह तोमर मय स्टाफ को तत्काल कार्यवाही हेतु तैनात किया गया।गाड़ी के आगरा छावनी PF No 02पर आगमन पर रेलवे सुरक्षा बल आगरा छावनी व नारकोटिक्स विभाग लखनऊ के उप निरीक्षक सुनील कुमार मय स्टाफ एनसीबी की टीम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की गई तो कोच स B5 की सीट नंबर 50,53 पर दो व्यक्ति मिले जिनका हुलिया एनसीबी लखनऊ द्वारा दर्शाये गए फोटोग्राफ के अनुसार पाए जाने पर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को गाड़ी से उतार कर सामान के साथ पोस्ट हाजा पर लाया गया जहां पूछताछ करने पर उपरोक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा सूटकेस खोलकर दिखाने पर उनके अंदर गाँजा बरामद हुआ तदुपरान्त उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को मय सामान के एनसीबी लखनऊ की टीम द्वारा अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की गई, बरामद गांजे का वजन 29 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत 435000 आंकी गई है।

*गिरफतार करने वाली टीम*
*RPF/AGC*
1.ASI धर्मेंद्र सिंह तोमर RPF/AGC
2.HC लक्ष्मीकांत शर्मा RPF/AGC
3.HC वीरेंद्र कुमार RPF/AGC
4.HC चंद्रवीर सिंह RPF/AGC

*NCB/LKO*
1. SI सुनील कुमार NCB/LKO
2. CT संदेश NCB/LKO
3. बृजेश कुमार (चालक) NCB/LKO
*अभियुक्तगणों का विवरण*
1. प्रभात कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश उम्र 29 वर्ष, निवासी--LIG,1479, Sec - 8, झंडा चौक थाना सरघू, रायपुर छत्तीसगढ़
2. सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय
फूल सिंह, उम्र 45 बर्ष निबासी-
341, वार्ड नंबर 10 रविदास
मंदिर के पास, थाना घरौंदा,
करनाल ,हरियाणा

*जप्त सामग्री*

*29 किलोग्राम गाँजा*
*कुल कीमत लगभग रु 435000/- ( चार लाख पेंतीस हजार रुपये)*


उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए एनसीबी लखनऊ की टीम द्वारा उक्त के विरुद्ध अपराध क्र. 09/2024 अंतर्गत धारा 08/20, 08/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.