ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

कन्नप्पा देख खुश हुए रजनीकांत, विष्णु मांचू ने किया खुलासा!!

Photo Source :

Posted On:Monday, June 16, 2025

साउथ एक्टर विष्णु मांचू ने आज अपने सोशल मीडया हैंडल पर रजनीकांत के साथ दो शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर एक पोस्टर शेयर किया है। साथ ही रजनीकांत से जुड़ी दिलचस्प बातों का भी खुलाया किया है।

विष्णु मांचू ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रजनीकांत के साथ दो शानदार तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'कल रात, रजनीकांत अंकल ने कन्नप्पा देखी। फिल्म देखने के बाद, उन्होंने मुझे कसकर गले लगाया। उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें कन्नप्पा बहुत पसंद है। मैं एक अभिनेता के तौर पर 22 साल से उस गले मिलने का इंतजार कर रहा हूं!!! आज, मैं प्रोत्साहित महसूस कर रहा हूं। विनम्र और आभारी। कन्नप्पा 27 जून को आ रही है और मैं दुनिया को भगवान शिव के जादू का एहसास कराने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।'

विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कन्नप्पा' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में विष्णु मांचू से लेकर प्रभास, मोहनाल, अक्षय कुमार, शरत कुमार, काजल अग्रवाल, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, सप्तगिरी, मुकेश ऋषि, मधुबाला, ऐश्वर्या भास्करन, ब्रह्माजी, देवराज, रघु बाबू, शिव बालाजी, संपत राम, लवी पजनी, सुरेखा वाणी, प्रीति मुकुंदन, कौशल और अधर्स रघु जैसे कई कलाकार शामिल हैं।

यह फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.