ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से ‘तू है मेरी’ सांग रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 23, 2025

धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी नई फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का सांग ‘तू है मेरी’ रिलीज कर दिया है, और यह गाना सीधे दिल को छू जाता है।रोमांस, मासूमियत और थोड़ी शरारत के साथ, यह गाना एक सच्चा बॉलीवुड लव एंथम बन चुका है।

सचेत-परंपरा की आवाज़ और संगीत में बसा यह गीत कौसर मुनीर के खूबसूरत बोलों से और भी खास बन जाता है। गाने में वरुण धवन, जान्हवीकपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ नजर आते हैं, जिनकी केमिस्ट्री और अंदाज़ देखते ही बनता है। कॉलेज के हल्के-फुल्के लम्हों से लेकर भावुकडांस सीक्वेंस तक, यह गाना हर उस इंसान की कहानी है जो कभी प्यार में पड़ा हो — या अब भी है।

गाने के विजुअल्स में धर्मा स्टाइल की झलक साफ दिखती है — खूबसूरत लोकेशंस, रंगीन फ्रेम्स, हल्की फुल्की मस्ती और वो जादुई लम्हा जबहीरो-हीरोइन की आंखें मिलती हैं। ये एक ऐसा गाना है जिसे सुनकर दिल मुस्कुरा उठता है।

शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक पुराने प्यार की वापसी की कहानी है, जिसमें रोमांस के साथ भरपूर कॉमेडी भी है। गाना साफ संकेत देताहै कि फिल्म मजेदार होने वाली है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इस दशहरा, 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘तू है मेरी’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक एहसास है। अगर आप प्यार में हैं, किसी को याद कर रहे हैं या बस दिल से कुछ महसूस करना चाहते हैं— तो ये गाना आपके लिए ही है।

Check Out The Song:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.