ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

"कुबेर मेरे लिए माँ जैसी है" - शेखर कम्मुला का दिल छू लेने वाला बयान

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 18, 2025

हैदराबाद में हुए कुबेर के भव्य प्री-रिलीज़ इवेंट में नेशनल अवॉर्ड-विनर डायरेक्टर शेखर कम्मुला ने अपने दिल की सारी बातें खोलकर रख दीं। बोले – “ये फिल्म मेरे लिए मां जैसी है। मां की ममता भिखारी के लिए हो या करोड़पति के लिए, होती तो एक जैसी ही है। बस वही एहसास लेकर बनी है येकहानी।”

उन्होंने कहा, “पहली बार मैं पूरे यकीन से कह सकता हूं—सरस्वती माता मुस्कुरा रही हैं। ये फिल्म हंसाएगी, रुलाएगी और रोंगटे खड़े कर देगी।सिनेमाघर में ऐसा ताज़ा अनुभव बहुत कम मिलता है।”

जब बात कास्ट की आई, तो कम्मुला ने अपने दिल के तार छेड़ दिए— नागार्जुन के बारे में बोले, “एक बार मैं उनके घर के शूट पर गया था और छोटासा ऑटोग्राफ भी लिया था। आज भी उनका एनर्जी लेवल ऐसा है कि सेट चमक जाता है। खुद पर और अपनी टीम पर भरोसा जगा देते हैं।”

रश्मिका को बताया "अंदर और बाहर दोनों से एक जैसी इंसान"। बोले, “तुम्हारी मासूमियत और बैलेंस ग़ज़ब है, रश्मिका! वही जादू स्क्रीन पर उतरता है।”

और धनुष के लिए जो कहा, वो सुनकर तो तालियां बजना तय था— “धनुष वो एक्टर हैं जो कुछ भी कर सकते हैं। एक बार मज़ाक में कहा कितुम्हारा किरदार थोड़ा सिकुड़ना चाहिए – और भाई साहब ने वाकई किरदार को अंदर से छोटा कर दिया! जो पहला सीन शूट किया अम्मा के साथ – वही मेरे करियर के बेस्ट शॉट्स में है। नागार्जुन, धनुष और रश्मिका की ये ड्रीम टीम, और उस पर DSP का म्यूजिक – मतलब इमोशनल कहानी मेंसब कुछ है!

फिल्म को प्रोड्यूस किया है सुनील नारंग और पुस्कुर राम मोहन राव (श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी और एमिगोस क्रिएशन्स प्राइवेट लिमिटेड केबैनर बैनर) हैं, सह-निर्माता विपुल अग्रवाल और मनीष वशिष्ठ हैं। मुगाफी नॉर्थ इंडिया का प्रेजेंटर और डिस्ट्रीब्यूटर भी है।

कुबेर रिलीज़ हो रही है 20 जून 2025 को – वो भी तेलुगू, तमिल और हिंदी – यानि थियेटर में इमोशन्स की फुल टॉस बौछार तय है!


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.