ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

द वन का ट्रेलर रिलीज सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की रहस्यमयी दुनिया में दिखा लोककथाओं का रोमांच

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 16, 2026

भारतीय लोककथाओं और फैंटेसी को बड़े पर्दे पर एक नई दुनिया देने वाली फिल्म 'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट" का ट्रेलर रिलीज हो गया है।सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर यह फिल्म रहस्यमयी जंगल, प्राचीन मान्यताओं और अलौकिक शक्तियों के बीच बुनी गई कहानी लेकरआ रही है। ट्रेलर में घने जंगलों से लेकर रहस्यमयी रीति-रिवाजों और जबरदस्त एक्शन तक की झलक मिलती है, जिससे फिल्म की दुनिया काफीदिलचस्प नजर आती है। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

कहानी के केंद्र में सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार ऋषि है, जिसकी जिंदगी एक ऐसी घटना के बाद पूरी तरह बदल जाती है, जब उसका सामना जंगल कीरक्षा करने वाली रहस्यमयी शक्तियों से होता है। इस दुनिया में वन देवी को देवी दुर्गा का एक रूप बताया गया है। ऋषि धीरे-धीरे एक आम इंसान से उस पवित्र जंगल के रक्षक की भूमिका तक पहुंचता है और फिर शुरू होती है शक्तियों के बीच टक्कर। ट्रेलर कहानी के कई राज खोलने के बजायसवाल छोड़ता है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता बनी रहती है।

तमन्ना भाटिया फिल्म में अहम भूमिका में हैं, लेकिन मेकर्स ने उनके किरदार को लेकर अभी भी काफी सस्पेंस बरकरार रखा है। उनके अलावा सुनीलग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी फिल्म का हिस्सा हैं। निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है और कहानी-पटकथा अरुणाभ कुमारने लिखी है। फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा, अमित त्रिवेदी, तनिष्क बागची और सैम सीएस ने तैयार किया है। वहीं छठी मैया गाने के जरिए फिल्मकी कहानी में आस्था और परंपरा का रंग पहले ही नजर आ चुका है।

दिलचस्प बात यह है कि द वन' को सिर्फ एक फिल्म के तौर पर नहीं देखा जा रहा। इसे एक बड़े यूनिवर्स का हिस्सा बनाया जा रहा है और इससे जुड़ीकॉमिक द लीजेंड ऑफ वन भी दर्शकों को इस रहस्यमयी दुनिया की लोककथाओं से रूबरू कराएगी। फिलहाल ट्रेलर से इतना तो साफ है कि इस बारजंगल सिर्फ कहानी की लोकेशन नहीं, बल्कि पूरी कहानी का अहम हिस्सा है। अब 25 सितंबर को देखना होगा कि ऋषि की यह रहस्यमयी यात्रादर्शकों को कितनी रोमांचित करती है।

Check Out The Trailer:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.