ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

द बैंड्स ऑफ़ बॉलीवुड का प्रीव्यू रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 20, 2025

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद अब मेकर्स ने इसका प्रीव्यू शेयरकिया है।

इस प्रीव्यू वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान के वॉइस ओवर से होती है। वे कहते हैं, 'बॉलीवुड एक सपनों का शहर और यह शहर सबका नहीं होता।इस सपनों की दुनिया में कुछ लोग हीरो के घर पैदा होते हैं और कुछ लोग हीरो पैदा होते हैं'।

सीरीज में लक्ष्य, राघव जुयाल और बॉबी देओल जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। वीडियो में लक्ष्य हाथ में पिस्तौल लिए एक्शन अवतार में एंट्री करते हैं।सीरीज में मोना सिंह भी नजर आएंगी। इसके अलावा सलमान खान, रणवीर सिंह और करण जौहर का भी कैमियो है। कहानी फुल फिल्मी है औरफिल्मी दुनिया से जुड़े लोगों के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है।

आर्यन खान ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से इंडस्ट्री में अपने कदम रख रहे हैं। वो इस शो से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इसकी कहानी भीउन्होंने ही लिखी है। फुल बॉलीवुड स्टाइल वाली इस सीरीज में लक्ष्य लीड हीरो के किरदार में नजर आएंगे। बॉबी देओल, लीड हीरो की प्रेमिका केपिता के रोल में नजर आएंगे। वहीं राघव जुयाल, लीड हीरो के दोस्त और मोना सिंह, हीरो की मां के रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए लक्ष्य और राघवएक बार फिर साथ काम करेंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'किल' में एक दूसरे के खिलाफ नजर आए थे।

बेटे की डेब्यू सीरीज में पिता शाहरुख खान का भी कैमियो होना है। शाहरुख के अलावा इस सीरीज में सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंहभी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।

यह 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.