ताजा खबर
अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में मिले 100 से ज़्यादा जले हुए मोबाइल, आखिरी पलों की तलाश में जुटी फॉर...   ||    अहमदाबाद प्लेन क्रैश: गलत जानकारी पर ट्वीट करने के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने मांगी माफी   ||    Fact Check: G-7 समिट के बीच कनाडा में हुई खालिस्तानियों की गिरफ्तारी? जानें वायरल वीडियो का सच   ||    20 जून का इतिहास: 20 जून के महत्वपूर्ण घटनाक्रम और ऐतिहासिक तथ्य   ||    Shani Chandra Yuti 2025: मीन राशि में हुआ शनि-चंद्र का मिलन, 3 राशियों को मालामाल होने से कोई नहीं र...   ||    Shani Chandra Yuti 2025: मीन राशि में हुआ शनि-चंद्र का मिलन, 3 राशियों को मालामाल होने से कोई नहीं र...   ||    करुण नायर-जितेश शर्मा ने किया टीम छोड़ने का फैसला, सामने आया बड़ा अपडेट   ||    पूर्व कप्तान बना हेड कोच, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का हैरान कर देने वाला फैसला   ||    WTC फाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव, 2 खिलाड़ियों की हुई एंट्री   ||    ईरान-इजरायल वार का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों नहीं? समझें तेल का खेल   ||   

सूर्या 45 का टाइटल है करुप्पु

Photo Source :

Posted On:Friday, June 20, 2025

सूर्या की 45वीं फिल्म का नाम 'करुप्पु' है। आज निर्माताओं ने निर्देशक आरजे बालाजी के जन्मदिन पर फिल्म का प्री-लुक पोस्टर जारी किया है। इस फिल्म का अस्थाई नाम सूर्या45 है। अब इस फिल्म का नाम 'करुप्पु' ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है।

फिल्म का पोस्टर लाल रंग है। इसमें एक साइड में एक घोड़े की धूंधली तस्वीर दिखाई दे रही हैं, जिस पर एक घुड़सवार दिखाई दे रहा है। साथ ही पोस्टर के बीच में एक शख्स खड़ा नजर आ रहा है, जिसके हाथ में एक खतरनाक हथियार दिखाई दे रहा है। हो सकता है कि यह शख्स सूर्या ही हों।

सूर्या को आखिरी बार फिल्म 'रेट्रो' में देखा गया था, जो ज्यादा सफल नहीं हुई। इस फिल्म को आरजे बालाजी डायरेक्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'करुप्पु' में तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर तैयार कर रहे हैं।

निर्माताओं ने फिल्म 'करुप्पा' का पोस्टर जारी किया और कैप्शन में लिखा, 'गर्व और उत्साह के साथ, हम #Suriya45 का शीर्षक प्रस्तुत करते हैं। 'करुप्पु'। एक ऐसा नाम जो हमारी कहानी की आत्मा को दर्शाता है, जिसे दिल, भावना और उद्देश्य ने आकार दिया है। #करुप्पु।' इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म के निर्देशक को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हमारे निर्देशक को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आरजे बालाजी।'


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.