ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

श्रद्धा कपूर ने किया एलान – 'छोटी स्त्री' ला रही है बच्चों के लिए हॉरर-कॉमेडी का धमाका!

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 27, 2025

बॉलीवुड की सबसे अनोखी और सफल हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘स्त्री’ अब बच्चों के लिए भी एक खास तोहफा लेकर आ रही है। हाल ही में ‘थामा’ केट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने घोषणा की कि एक एनिमेटेड फिल्म 'छोटी स्त्री' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यह फिल्मसभी उम्र के दर्शकों के लिए बनाई गई है और इसमें डर, मस्ती और मैजिक का शानदार मेल होगा।

श्रद्धा ने मंच से कहा: "मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स अब बच्चों के लिए 'छोटी स्त्री' ला रहा है। यह थिएटर में रिलीज़ होगी और पूरे परिवार के लिएमनोरंजन से भरपूर होगी। भारत के लिए यह एक बेहद रोमांचक समय है।"

'छोटी स्त्री' को अमर कौशिक और निरेन भट्ट ने कॉन्सेप्ट किया है और खास बात यह है कि इसका अंत एक लाइव-एक्शन सीन से होगा, जो सीधे ‘स्त्री3’ की शुरुआत करेगा। यानी एनिमेशन और लाइव-एक्शन का यह अनोखा मेल भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।इस घोषणा केसाथ ही यह साफ हो गया है कि 'स्त्री यूनिवर्स' अब केवल युवाओं और वयस्कों तक सीमित नहीं रहेगा। निर्माता दिनेश विजान ने बताया कि “हमनेमहसूस किया कि बच्चों के लिए हॉरर-कॉमेडी की दुनिया में कुछ खास नहीं है, और ‘छोटी स्त्री’ उस खाली जगह को भरने जा रही है।”

2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' से शुरू हुआ यह यूनिवर्स अब तक ‘रूही’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ जैसी सफल फिल्मों के साथ दर्शकों का दिल जीतचुका है। ‘स्त्री 2’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया था।

अब सबकी निगाहें ‘छोटी स्त्री’ पर टिकी हैं, जो न सिर्फ बच्चों को डराएगी (थोड़ा-सा) बल्कि खूब हँसाएगी भी। और हां, अंत में एक ऐसा ट्विस्ट देनेवाली है जो सीधे ‘स्त्री 3’ की दुनिया का दरवाज़ा खोलेगा।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.