ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

शाहरुख खान ने नेशनल अवॉर्ड के लिए आभार जताया!

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 2, 2025

बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान ने अपने करियर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड जीतकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘जवान’ के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है. सोशल मीडिया पर उन्होंने एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है.

शाहरुख़ ख़ान ने आखिरकार अपने करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड जीत लिया, जो तीन दशकों से ज्यादा लंबे उनके सफर में काफी समय से बनता था. 33 सालों से बेहतरीन अभिनय और बेमिसाल करिश्मे से भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले इस सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने सरकार, ज्यूरी और अपने अनगिनत फैंस का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उन्हें 2023 में रिलीज हुई एटली निर्देशित 'जवान' के लिए यह सम्मान दिलाया.

ये सिर्फ शाहरुख़ खान के लिए ही नहीं, बल्कि उन लाखों फैंस के लिए भी बड़ा पल है, जो उन्हें सालों से पर्दे पर चमकते देख रहे हैं. ये नेशनल अवॉर्ड उनके करियर के लिए बहुत अहम वक्त पर आया है, जब उन्होंने 2023 और 2024 में लगातार हिट फिल्मों के साथ शानदार वापसी की और फिर से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया. 'आधा हग' भले ही SRK का क्लासिक अंदाज़ हो, लेकिन इसके पीछे छुपा उनका पूरा दिल ही इस जीत को सच में खास बनाता है.

लेकिन चोट की परवाह किए बिना उन्होंने अपने फैंस से उसी चिर-परिचित अंदाज में बात की और मुस्कुराते हुए कहा, 'आप सभी का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है. फैन्स से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकार और डायरेक्टर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. ‘जवान’ के लिए मिला यह अवॉर्ड शाहरुख के करियर में एक नया मुकाम साबित हो रहा है.

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.