ताजा खबर
अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||    फैक्ट चेक: राजस्थान के अंता उपचुनाव में नरेश मीणा की मदद के लिए व्यवसायी ने भेजीं 1000 कारें? नहीं, ...   ||    मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, समुद्र में नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत और 5 लापता   ||   

दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन, सिनेजगत में शोक की लहर

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 4, 2025

भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और नृत्यांगना संध्या शांताराम का शनिवार को निधन हो गया। 50 और 60 के दशक में वी. शांताराम की फिल्मोंसे पहचान बनाने वाली संध्या को आज भी ‘झनक झनक पायल बाजे’, ‘दो आंखें बारह हाथ’, ‘नवरंग’ और मराठी फिल्म ‘पिंजरा’ में उनके शानदारअभिनय और नृत्य के लिए याद किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संध्या शांताराम उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। हालांकि, उनके निधन का सटीक कारण सामने नहीं आया है। वे89 वर्ष की थीं। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी हैऔर उनके योगदान को याद किया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित संध्या शांताराम न सिर्फ एक उम्दा अभिनेत्री थीं, बल्कि उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य को सिनेमा के ज़रिए एक नयाआयाम दिया। उनकी अदाकारी में भाव और नृत्य का ऐसा संगम था, जिसने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।

संध्या शांताराम का अंतिम संस्कार शनिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित वैकुंठ धाम में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में परिवार के सदस्य, मित्रऔर फिल्म उद्योग से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि संध्या सिर्फ वी. शांताराम की फिल्मों की नायिका ही नहीं रहीं, बल्कि वे उनकी जीवनसंगिनी भी थीं। दोनों ने साथ में भारतीय सिनेमाको कई कालजयी फिल्में दीं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.