ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

धुरंधर टू विवाद के बीच संदीप रेड्डी वांगा का तीखा रिएक्शन

Photo Source :

Posted On:Friday, April 10, 2026

धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म कोजहां एक ओर इंडस्ट्री के कई लोगों का समर्थन मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताकर निशाना साध रहे हैं। इसी बहस केबीच संदीप रेड्डी वांगा का रिएक्शन सामने आया है, जिसने इस मुद्दे को और गरमा दिया है।

संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘लेखकों और अभिनेताओं ने प्रोपेगेंडा के दम पर अपना करियर बनाया और इंडस्ट्रीबिल्ली की तरह चुप बैठी रही। अब वही लोग ‘धुरंधर’ का मजाक उड़ा रहे हैं। अगर आपकी पहली सोच ही मजाक उड़ाना है, तो आप खुद कोलिबरल नहीं कह सकते। पता नहीं सच को प्रोपेगेंडा का लेबल कब से मिलने लगा। अजीब समय है। अब मुद्दे पर आते हैं। मैं निर्देशक आदित्य धरऔर रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं कि यह काली नजर ऐसे नहीं हटेगी, मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा। पूरा खेत जलाना पड़ेगा।’

वांगा के इस बयान पर आदित्य धर ने भी जवाब दिया और उनके अंदाज की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘मेरे प्यारे संदीप, मुझे सच में तुम्हारा अंदाजबहुत पसंद है। तुम अपनी बात पर डटे रहते हो। जरूरत होती है, तो उसका जवाब भी देते हो। मैं सच में इस बात का बहुत सम्मान करता हूं। मैंनेहमेशा इस बात की तारीफ की है कि तुम बिना किसी शक या शोर-शराबे के अपने सिनेमा को सपोर्ट करते हो। इस तरह का पक्का इरादा हम सभीको होना चाहिए।’

आदित्य ने आगे अपने संदेश में प्रभास को भी प्यार भेजते हुए उनकी फिल्म स्पिरिट के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘लेजेंड प्रभास सर को मेराप्यार देना। बहुत सारा प्यार और फिल्म 'स्पिरिट' के लिए शुभकामनाएं। मैं सच में इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। और अगर कभी भी मैं तुम्हारेलिए कुछ कर सकूं, तो मैं सच में एक भाई की मदद करना चाहूंगा। एक बार फिर से शुक्रिया।’

गौरतलब है कि ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं और फिल्म अब भी दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बनाए हुए है। भारत में यह फिल्महजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी लगातार बढ़ रहा है। विवादों के बावजूद फिल्म को मिल रहा दर्शकों काप्यार इसकी सफलता को और मजबूत बना रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.