ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

ISPL 3 ऑक्शन में छाए सलमान खान, बोले—“गली से स्टेडियम तक… यही असली क्रिकेट है”

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 10, 2025

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, जो दिल्ली सुपरहीरोज ISPL टीम के मालिक हैं, मुंबई में हुए ISPL सीज़न 3 प्लेयर ऑक्शन में अपने ट्रेडमार्कस्टार स्टाइल में पहुंचे। रेड कार्पेट पर कदम रखते ही माहौल में ऊर्जा भर दी। ऑक्शन के दौरान सलमान ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग की ग्रोथ औरभारतीय युवाओं के लिए इसकी अहमियत पर खुलकर बात की।

सलमान ने ISPL की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि ये युवा टैलेंट के लिए सबसे अच्छे प्लेटफॉर्म में से एक है। गली से स्टेडियम तक—येसब कुछ कहता है। हर बच्चा टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू करता है, और टेनिस बॉल क्रिकेट फिर से फैशन में आना चाहिए।” उनके इस बयान नेलीग के मकसद—ग्रासरूट क्रिकेट को बड़े मौके देना—को और मजबूती से सामने रखा।

यहीं नहीं, सलमान ने लीग के भविष्य को लेकर अपनी शुभकामनाएँ भी दीं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “ISPL ज़िंदाबाद! मुझे उम्मीद है कि ये आगेबढ़ता रहेगा, बड़ा और बेहतर होता रहेगा।” जब उनसे उनकी टीम के बारे में पूछा गया, तो सुपरस्टार ने पूरे कॉन्फिडेंस से जवाब दिया, “मुझे कुछ बतानेकी ज़रूरत नहीं… मेरी टीम पहले से ही मोटिवेटेड है।”

क्रिकेट से बाहर निकलकर फिल्मों की बात करें, तो सलमान खान इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिज़ी हैं।यह फिल्म जून 2026 में रिलीज़ हो सकती है। इसमें वह कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं—जो 2020 में गलवान घाटी में हुईभारत-चीन झड़प के दौरान शहीद हुए थे। यह फिल्म इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3 की एक वास्तविक घटना पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अपूर्वलाखिया कर रहे हैं और इसे सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में नज़र आएंगी।

ISPL 3 प्लेयर ऑक्शन में सलमान की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि वह सिर्फ एक सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स और युवा टैलेंट के बड़ेसपोर्टर भी हैं। क्रिकेट और सिनेमा—दोनों में उनका जोश इस बात का संकेत है कि वर्ष 2025 और 2026 उनके लिए बेहद व्यस्त और रोमांचक होने वाले हैं।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.