ताजा खबर
ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा म...   ||    यूक्रेन से युद्ध पर रूस का बड़ा ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने भी लिया यूटर्न, पुतिन-जेलेंस्की की मीटिंग पर ...   ||    कौन हैं भारत में अमेरिका के नए एंबेसडर सर्जियो गोर? जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नियुक्त, क्या ब...   ||    टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा   ||    ‘तुगलकी फरमान है आधार कार्ड पर लिया गया फैसला’, असम सरकार पर भड़के रफीकुल इस्लाम, क्या है मामला?   ||    2023 से पहले की गाड़ियां खराब कर रहा इथेनॉल वाला पेट्रोल! सरकार की नीति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में द...   ||    क्या भारत में TikTok की होने जा रही है वापसी? 5 साल पहले लगा था बैन   ||    भारत अंतरिक्ष में बनाएगा अपना स्टेशन, 2028 तक पहला हिस्सा होगा स्थापित   ||    सरासर झूठ है! टिकटॉक नहीं हुआ भारत में अनब्लॉक, केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी करेंगे राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का शुभारंभ, चमोली में ...   ||   

बैटल ऑफ़ गलवान के लिए लद्दाख पहुंचे सलमान खान!

Photo Source :

Posted On:Friday, August 22, 2025


सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि सलमान ने अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग शूरू कर दी है। फिल्म की पहली शूटिंग लद्दाख में शुरू हुई है। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है।

इस तस्वीर में सलमान खान नीले रंग के कपड़ों में दिख रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल हो चुकी है। इस तस्वीर के सामने आने से सलमान के प्रशंसकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले मुंबई में शूटिंग को किसी कारण से स्थगित कर दिया गया था। अब 22 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक लद्दाख में एक्शन सीन फिल्माए जाएंगे।

फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान', 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में हुए भारत-चीन सैन्य संघर्ष पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने साहस और बलिदान दिखाया। यह फिल्म उनके सम्मान में बनाई जा रही है। सलमान इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जिन्होंने शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

सलमान आखिरी बार 'सिकंदर' में नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन्होंने संजय 'सिकंदर' राजकोट का किरदार निभाया था। हालांकि, फिल्म को मिली-जुली समीक्षा मिली। बहरहाल, अब सलमान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.