ताजा खबर
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन अहमदाबाद में 12 मंजिला ऊंचाई पर दौड़ेगी, साबरमती पर बन रहा 36 मीटर ऊंचा प...   ||    कानपुर में अहमदाबाद जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस का डिब्बा पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला   ||    साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़े उमर अब्दुल्ला, अटल ब्रिज की तारीफ, बोले- सबसे खूबसूरत जगहों में से एक   ||    विमान हादसे के पीड़ितों के परिवार को 10 करोड़ मुआवजे का लालच देकर ठगी की कोशिश, धमकी भी दी   ||    राजकुमार राव ने 8 साल पुराने केस में जलंधर कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत   ||    सलमान खान की सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई राजनीतिक और फिल्मी अटकलें ​​​​​​​   ||    कियारा अडवाणी के जन्मदिन पर वॉर 2 का फर्स्ट सिंगल आवण जावण रिलीज़ हुआ!   ||    सिला की शूटिंग के लिए वियतनाम पहुंचे हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब!   ||    एक्टर को एक्टर ही रहना चाहिए — 'अंदाज़ 2' के प्रमोशन में बोले सुनील दर्शन   ||    अनब्रोकन: द उन्मुक्त चंद स्टोरी का टीज़र रिलीज़ हुआ!   ||   

सलमान खान ने सिकंदर नाचे का प्रोमो रिलीज़ किया

Photo Source :

Posted On:Monday, March 17, 2025

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। जैसे-जैसे रिलीज डेट करीब आ रही है वैसे-वैसे फिल्म से जुड़ी खबरेंतेजी से सामने आ रही हैं। हाल ही में इसके दो गाने 'जोहरा जबीं' और 'बम बम भोले' रिलीज हुए थे। दोनों गानों को फैंस ने खूब पसंद किया था।वहीं, अब इसका तीसरा गाना आने को तैयार है। इस गाने का नाम 'सिकंदर नाचे' है।

सलमान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई है। इसमें वह जोरदार बीट्स पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने का अंदाज देखकरलग रहा है कि यह 2025 का बेस्ट पार्टी सॉन्ग बन सकता है।

'सिकंदर नाचे' को अमित मिश्रा, अकासा और सिद्धांत मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं, इसका म्यूजिक जैम8 ने तैयार किया है। डांस स्टेप्स मशहूरकोरियोग्राफर अहमद खान ने डिजाइन किए हैं। फिल्म में एक्शन पहले से ही चर्चा में है। अब डांस का तड़का इसे और शानदार बना रहा है।

'सिकंदर' में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे सितारे दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगदास नेकिया है। वहीं, इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। यह फिल्म ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

इससे पहले सलमान खान टाइगर 3 में नजर आए थे। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। फिल्म में सलमानके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी थे। हालांकि, यह फिल्म कमाई के मामले में 'टाइगर जिंदा है' से काफी पीछे रह गई थी।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.