ताजा खबर
भारत में नहीं बनेगा Iphone! ट्रंप ने क्यों टिम कुक से की ऐसी डिमांड?   ||    Microsoft Layoffs: फिर से शुरू हुई माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी, 6000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकालेगा बा...   ||    Gold Rate: ट्रेड डील के बाद भारत में सोने के दाम में दिखा असर, जानें अपने शहर का गोल्ड रेट   ||    अहमदाबाद में होगा IPL 2025 का फाइनल, वानखेड़े में हो सकते हैं प्लेऑफ मुकाबले   ||    बड़ी कंपनी की आइसक्रीम में निकली छिपकली की पूंछ, महिला की तबीयत बिगड़ी   ||    Fact Check: बांग्लादेश ने भारत के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल इस दावे का ...   ||    Grah Gochar 2025: 18 मई को राहु-केतु का महागोचर, मायावी ग्रह के राशि परिवर्तन का 12 राशियों पर होगा ...   ||    15 मई का इतिहास: भारत और विश्व की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं   ||    IPL 2025 के बीच वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का हुआ ऐलान, 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई एंट्री   ||    IPL 2025: टीम से बाहर होने की अटकलों के बीच RCB में जुड़ा धाकड़ खिलाड़ी, फैंस में दौड़ी खुशी की लहर   ||   

सालार का नया ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, December 18, 2023

प्रभास की सालार का दूसरा ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म की रिलीज से चार दिन पहले दर्शकों के उत्साह को बरकरार रखने के लिए निर्माताओं ने यह कदम उठाया है। फैंस इस फिल्म में प्रभास को एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

हाल ही में इस फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने जमकर देखा था। हालांकि, प्रभास के फैंस को इस ट्रेलर में अपने फेवरेट सितारे को कम समय मिलने पर निराशा हुई थी। यह कहना गलत नहीं होगा कि नए ट्रेलर में सुपरस्टार के फैंस की भावनाओं का खास ख्याल रखा गया है। नए ट्रेलर में रेबेल स्टार के नाम से मशहूर प्रभास खूब एक्शन करते हुए नजर आए हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस ट्रेलर में दमदार दिखे हैं। इस ट्रेलर में श्रुति हासन, जगपति बाबू की भी झलक देखने को मिली है।

फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रिया रेड्डी, टीनू आनंद और ईश्वरी राव भी हैं। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित, फिल्म में रवि बसरूर का संगीत है। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।

बता दें कि आदिपुरुष के बाद प्रभास इस फिल्म से फिर से इंडस्ट्री में अपनी दमदार वापसी करने की कोशिश में हैं। मेकर्स भी इसके लिए कोई कसर छोड़ते नहीं दिख रहे हैं।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.