ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

साक्षी मढोलकर की ड्रीम डेब्यू को मिला राम चरण का आशीर्वाद

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 2, 2025

तेलुगु सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत कर रहीं डेब्यू एक्ट्रेस साक्षी मढोलकर इस पल को लेकर बेहद भावुक और आभारी हैं। उन्होंने कहा, “रामचरण सर को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मेरे डेब्यू को सपोर्ट किया और इस पल को मेरे लिए यादगार बना दिया। मैं दिल से उम्मीदकरती हूं कि एक दिन मुझे उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का सौभाग्य मिलेगा।”

यह पल और भी खास बन गया जब ग्लोबल स्टार राम चरण ने उनकी पहली फिल्म 'मोगली 2025' की पहली झलक रिलीज़ की। यह फिल्म राष्ट्रीयपुरस्कार विजेता संदीप राज द्वारा निर्देशित की गई है और टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद द्वारा पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले प्रोड्यूस की गईहै। फिल्म का टीज़र अपनी इंटेंस और विज़ुअली शानदार झलकियों के चलते पहले ही जबरदस्त चर्चा में है।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए साक्षी ने कहा, “राम चरण सर से मिलना किसी सपने से कम नहीं था। मैं हमेशा से उनकी फैन रही हूं — उनकी फिल्मेंजैसे ‘मगधीरा’ और ‘आरआरआर’ ने मुझे गहराई से प्रेरित किया और मुझे तेलुगु सिनेमा से जोड़ दिया। यह बेहद अविश्वसनीय है कि उन्होंने मेरा कामदेखा और मेरे डेब्यू के लिए मुझे सराहा।”

उनके लिए सबसे बड़ी बात राम चरण की सादगी थी। “एक ग्लोबल स्टार होने के बावजूद उनका विनम्र और ज़मीन से जुड़ा स्वभाव मुझे बेहदप्रेरणादायक लगा,” साक्षी ने कहा।

‘मोगली 2025’ में रोशन कनकाला एक आधुनिक और जंगली अंदाज़ के मोगली के किरदार में नजर आएंगे, वहीं साक्षी उनकी प्रेमिका की भूमिकानिभा रही हैं। दोनों की कैमिस्ट्री फिल्म का अहम हिस्सा होगी। फिल्म में बंडी सरोज कुमार खतरनाक विलेन की भूमिका में हैं और हर्षा चेमुडु एकमहत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे।

इसके अलावा, नेचुरल स्टार नानी की वॉइसओवर फिल्म को खास बनाती है। राम मारुति एम की दमदार सिनेमैटोग्राफी, काला भैरव का प्रभावशालीसंगीत और नटराज मडिगोंडा की एक्शन कोरियोग्राफी इस फिल्म को एक अनोखी जंगल लव स्टोरी बनाते हैं, जो इमोशन और इंटेंसिटी से भरपूरहोगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.