ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

‘है जवानी तो इश्क होना है’ विवाद पर बोले रमेश तौरानी, कहा- फिल्म की रिलीज पर नहीं पड़ेगा कोई असर

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 23, 2026

वरुण धवन की आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इन दिनों अपने ट्रेलर के साथ-साथ विवादों की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से जुड़े विवाद पर अब निर्माता रमेश तौरानी ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि मामला संभाल लिया गया है और इसका असर न तो फिल्म के प्रमोशन पर पड़ेगा और न ही रिलीज पर।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब रमेश तौरानी से वाशु भगनानी के साथ चल रहे विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया। तौरानी ने कहा, “कोई दिक्कत नहीं है। जो भी मामला था, उसे सुलझा लिया गया है। आगे भी जो कुछ होगा, उसे भी संभाल लिया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में है, इसलिए ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा।

दरअसल, यह पूरा विवाद कुछ पुराने गानों के रीक्रिएशन को लेकर शुरू हुआ है। वाशु भगनानी का आरोप है कि उनकी फिल्मों से जुड़े गानों को बिना अनुमति दोबारा इस्तेमाल किया गया। हालांकि उन्होंने इस मुद्दे को पैसों से ज्यादा “एथिक्स” यानी नैतिकता का मामला बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने निर्देशक डेविड धवन के इस फैसले पर भी नाराजगी जताई थी।

दिलचस्प बात यह है कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ डेविड धवन और वरुण धवन की चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों की जोड़ी कई हिट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है। इस बार भी फिल्म में वही मसाला देखने को मिलेगा — कन्फ्यूजन, लव ट्रायंगल, धमाकेदार कॉमेडी और फुल एंटरटेनमेंट।

फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े नजर आएंगी। वहीं सपोर्टिंग कास्ट में राकेश बेदी, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, राजेश कुमार और अली असगर जैसे कलाकार शामिल हैं। ट्रेलर देखने के बाद फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर जबरदस्त धमाल मचाएगी।

टिप्स फिल्म्स लिमिटेड और मैक्सिमिलियन फिल्म्स (यूके) के बैनर तले बनी यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि विवादों के बीच यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा कमाल दिखाती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.