ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी एक हॉरर कॉमेडी लेकर आ रहे है

Photo Source :

Posted On:Monday, September 1, 2025

करीब 27 साल पहले सत्या जैसी यादगार फिल्म देने वाले राम गोपाल वर्मा और मनोज बाजपेयी एक बार फिर साथ आ गए हैं. इस बार ये दोनों मिलकर बना रहे हैं एक मजेदार हॉरर कॉमेडी “पुलिस स्टेशन में भूत”. मनोज के साथ इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आने वाली हैं. फिल्म कीशूटिंग शुरू हो चुकी है और पहला शेड्यूल भी पूरा हो गया है. कहानी थोड़ी हटकर है जब हम डरते हैं तो पुलिस स्टेशन जाते हैं, लेकिन जब पुलिस हीडर जाए तो वह कहाँ जाएगी? यही इस फिल्म का ट्विस्ट है.

राम गोपाल वर्मा ने कहा, “मनोज के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए बहुत खास है. डर सबसे डरावना तब हो जाता है जब वह सुरक्षा के प्रतीक कोचुनौती देता है. मनोज की एक्टिंग और जेनेलिया की मासूमियत इस कहानी को और भी असरदार बनाएगी.”

मनोज बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित तीन फ़िल्मों में काम किया है, जिनमें सत्या के अलावा कौन और सरकार 3 शामिल हैं. वहीं अगरउनके द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्मों की बात करें तो मनोज ने शूल और रोड जैसी फ़िल्मों में काम किया है. इन फिल्मों का निर्देशन राम गोपाल वर्मा नेनहीं किया था, बल्कि वे सिर्फ निर्माता थे.

मनोज की हाल-फिलहाल की फिल्मों की फेहरिस्त देखते हुए लगता है कि उन्होंने एक बार फिर कॉमेडी की ओर रुख किया है. हाल ही में उनकीइंस्पेक्टर झेंडे रिलीज हुई है और अब पुलिस स्टेशन में भूत का ऐलान हुआ है. आपको बता दें कि इससे पहले भी मनोज सूरज पे मंगल भारी और सातउचक्के जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.