ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

क्या राखी सावंत करेंगी बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री? वायरल ऑडियो क्लिप से मचा हड़कंप

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 23, 2025

बिग बॉस 19 का आगाज होने वाला है और शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अबतक कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन अंदर की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

राखी सावंत, जो पहले भी कई बार बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं, इस बार वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकती हैं। हाल ही में एक ऑडियो क्लिप वायरलहुई है, जिसमें राखी खुद कहती सुनाई दे रही हैं कि वह बिग बॉस 19 में एंट्री लेने वाली हैं।

राखी सावंत, जिनका असली नाम नीरू भेड़ा है, एक जानी-मानी डांसर, एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी स्टार हैं। वह पहले बिग बॉस सीजन 1 में कंटेस्टेंटरह चुकी हैं और बिग बॉस 14 में फाइनलिस्ट भी रही थीं। इसके अलावा वह नच बलिए, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल जैसे कई शोज़ में नजर आ चुकीहैं।

हाल ही में राखी ने अपना 46वां जन्मदिन दुबई में अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाया। वह काफी समय से भारत वापस नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स केमुताबिक, कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है, लेकिन वह भारत नहीं लौट रहीं और कहा जा रहा है कि वह गिरफ्तारी से बच रही हैं।

राखी को हाल ही में फराह खान के एक कुकिंग व्लॉग में भी देखा गया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह आने वाले समय में शादी केबाद दुबई में बसने का सोच रही हैं। अब देखना यह होगा कि क्या वाकई राखी बिग बॉस 19 में एंट्री करती हैं या नहीं। लेकिन एक बात तो तय है – अगर राखी सावंत शो में आती हैं, तो दर्शकों को ड्रामा, मस्ती और एंटरटेनमेंट भरपूर मिलने वाला है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.