ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

नई रिलीज़ डेट के साथ परम सुंदरी का फर्स्ट सिंगल हुआ रिलीज़!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 30, 2025

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जब से फिल्म का टीजररिलीज किया गया था, तब से ही फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं. पहले ये फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिनकिसी वजह से ऐसा नहीं हो पाया.

अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘परदेसिया’ रिलीज कर दिया है. इसके साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है. बता दें, फिल्ममें जान्हवी साउथ इंडियन 'सुंदरी' बनी हैं, तो वहीं सिद्धार्थ नॉर्थ इंडियन 'परम' के रोल में नजर आएंगे.

फिल्म ‘परम सुंदरी’ का नया गाना ‘परदेसिया’ सोनू निगम ने गाया है. सिंगर 30 जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनकेगाने को रिलीज किया गया है. सोनू के साथ इस गाने को कृष्णकली साहा और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है. इसके लिरिक्स अमिताभभट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है. इस गाने में सिद्धार्थ और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री कमाल लग रही है. इस गानों को काफीसुंदर लोकेशन में सूट किया गया है और जान्हवी और सिद्धार्थ का लुक भी इसमें बेहद अच्छा लग रहा है. गाने में सूथिंग वॉइस के लोग दीवाने हो रहे हैं.

बता दें कि, ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसकी कहानी की बात करें तो फिल्म में जान्हवी कपूर साउथ इंडियन 'सुंदरी' बनी हैं, तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा नॉर्थ इंडियन 'परम' के रोल में नजर आएंगे.ये एक इंटर-कल्चरल लव स्टोरी है. जिसमें टकराव के साथ-साथ रोमांसऔर कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है. उन्होंने इससे पहले दसवीं बनाई थी जिसके लिए उनकी खूब सराहना हुई थी.

Check Out The Song:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.