ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

ममूटी और खालिद रहमान फिर एक साथ, नई फिल्म का हुआ एलान

Photo Source :

Posted On:Monday, December 22, 2025

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह एक बार फिर फिल्ममेकर खालिद रहमानके साथ काम करने जा रहे हैं। इस नई फिल्म को क्यूब्स एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले बनाया जाएगा और इसे प्रोड्यूस करेंगे शरीफ मुहम्मद।

ममूटी ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। पोस्ट के साथ एक सादा लेकिन दिलचस्प पोस्टर शेयर किया गया, जिस पर लिखा था— ममूटी, खालिद रहमान, शरीफ मुहम्मद। कैप्शन में ममूटी ने लिखा कि वह क्यूब्स एंटरटेनमेंट्स के साथ इस नए प्रोजेक्ट काएलान करते हुए बेहद खुश हैं और फिल्म का निर्देशन खालिद रहमान करेंगे।

यह फिल्म ममूटी और खालिद रहमान की दूसरी साथ वाली फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने साल 2019 में आई फिल्म ‘उंडा’ में साथ काम कियाथा, जिसमें ममूटी ने एक ईमानदार पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। ‘उंडा’ को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से काफी सराहना मिली थी और अबइस जोड़ी के फिर से साथ आने से उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

फिलहाल इस नई फिल्म की कहानी और बाकी डिटेल्स को मेकर्स ने सीक्रेट रखा है। ममूटी को आखिरी बार फिल्म ‘कलमकवल’ में देखा गया था, जिसमें उनके अभिनय की फिर से तारीफ हुई थी।

ममूटी सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल निर्माता भी हैं। उन्होंने मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों मेंभी काम किया है। 74 साल की उम्र में भी उनका जोश कम नहीं हुआ है। अपने करियर में वह 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और उन्हें तीननेशनल फिल्म अवॉर्ड, पद्म श्री समेत कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं। अब ममूटी और खालिद रहमान की यह नई फिल्म क्या कमाल दिखाएगी, इसका इंतज़ार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.