ताजा खबर
फैक्ट चेक: पुलिस टॉर्चर के इस ‘लीक्ड’ वीडियो की ये है सच्चाई   ||    इंदौर में आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, बाइक सवाल मनचलों के पीछे पड़ी पुलिस, मचा हंगा...   ||    ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर, दौलत इतनी की अंबानी-अदाणी भी खा सकते हैं मात; नंबर 1 पर साउथ का य...   ||    Bihar Election 2025: बिहार में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा, इन 6 जिलों में नहीं उतारा एक भी प्र...   ||    Bihar Election 2025: नवादा में दिलचस्प हो रहा चुनाव, मैदान में उतरीं जेठानी Vs देवरानी   ||    क्या वेनेजुएला पर एयर स्ट्राइक करेगा अमेरिका? कैरेबियन सागर में युद्धपोत-पनडुब्बी सेना और फाइटर जेट ...   ||    इतिहास के पन्नों में 25 अक्टूबर : 1951 में भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत, कांग्रेस ने हासिल किया ...   ||    PM Kisan Yojana: बीत गई दीवाली, आ गया छठ का त्योहार, खाते में कब आएंगे 2-2 हजार; 21वीं किस्त को लेकर...   ||    IND vs AUS: तीसरे वनडे से पहले भारत को लगा झटका, इस खिलाड़ी को लगी चोट   ||    बिहार चुनाव में मुस्लिम फैक्टर किसके पक्ष में? किस दल ने कितने दिए टिकट, किसे कितना फायदा   ||   

महादेव का गोरखपुर का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Friday, March 22, 2024

भोजपुरी सुपर स्टार और सांसद रवि किशन की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में रवि किशन काफी दमदार अंदाज में दिख रहे हैं। 3 मिनट और 9 सेकंड के इस ट्रेलर में रवि किशन की अलग अंदाज में दिख रहे हैं।

ट्रेलर से साफ है कि ये फिल्म दो युगों की कहानी है, जो साउथ फिल्मों की तर्ज पर बनी नजर आ रही है। रवि किशन इस फिल्म में वर्दी के साथ-साथ गेरुआ लिबास में दिख रहे हैं। फिल्म में उनका रोल और इसकी कहानी बेजोड़ मालूम पड़ रही है।बता दें कि इस फिल्म को लेकर रवि किशन पहले ही दावा कर चुके हैं कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है और यह दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करने वाली है।

राजेश मोहनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लाल, प्रमोद पाठक, कियान, सुशील सिंह, इंदु थम्पी और अन्य कलाकार भी हैं। आपको बता दें कि यह भोजपुरी की पहली ऐसा फिल्म होगी जो पैन इंडिया के तहत बन रही और लगभग 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म इसी महीने 29 मार्च को रिलीज हो रही है।

बताया जा रहा है कि ये फिल्म 'महादेव का गोरखपुर' अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.