ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’: रहस्य, ह्यूमर और देसी ट्विस्ट से भरपूर डिनर पार्टी को मिली रिलीज़ डेट!

Photo Source :

Posted On:Friday, September 19, 2025

इस साल दशहरे के आसपास, 10 अक्तूबर को, सिनेमा प्रेमियों को एक अनोखा सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है – ब्लैक-कॉमेडी थ्रिलर 'लॉर्ड कर्ज़नकी हवेली' के रूप में। ये फिल्म खास है, क्योंकि इसके ज़रिए अभिनेता अंशुमान झा अपने निर्देशन की पारी की शुरुआत कर रहे हैं। इस डार्क ह्यूमर सेभरपूर थ्रिलर में रसिका दुग्गल, अर्जुन माथुर, तन्मय धनानिया और परेश पाहुजा जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म का पोस्टर शर्रे करते हुए अंशुमान झा ने लिखा, “इस ‘देसी’ के साथ इस डिनर पार्टी के लिए हिचकॉक भी 'हाँ' कह देते।” ये लाइन ही बता देतीहै कि ये कोई आम पार्टी नहीं, बल्कि एक ट्विस्ट और रहस्य से भरपूर कहानी है!

ब्रिटेन में एक ही लोकेशन पर शूट की गई इस फिल्म में चार देसी किरदारों की एक डिनर पार्टी दिखाई गई है, जो एक ‘लाश’ के साथ अजीब मोड़ लेलेती है। फिल्म में हास्य और रहस्य का ऐसा मेल है, जो दर्शकों को हँसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देगा। फिल्म का प्रीमियर मेलबर्न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हो चुका है, और इसके बाद इसे शिकागो समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में खूबसराहना मिली है।

‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’ का निर्माण किया है गोल्डन रेशियो फिल्म्स, फर्स्ट रे फिल्म्स और जेट्टी प्रोडक्शन्स ने मिलकर। फिल्म को प्रस्तुत कर रहा हैमैक्स मार्केटिंग लिमिटेड। फिल्म के लेखक हैं बिकास मिश्रा, जो पहले भी सशक्त कहानियों के लिए पहचाने जाते रहे हैं।

तो अगर आपको ब्लैक कॉमेडी, रहस्य, और देसी ड्रामा का तड़का पसंद है, तो ‘लॉर्ड कर्ज़न की हवेली’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इस10 अक्तूबर, इस रहस्यमयी डिनर पार्टी का निमंत्रण स्वीकार कीजिए – लेकिन संभलकर, क्योंकि यहां हर हंसी के पीछे छिपा है एक राज़!


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.