ताजा खबर
अब फिर मुस्कुरा रहा है ध्यांश, अहमदाबाद विमान हादसे में मां ने बचाई थी जान   ||    एअर इंडिया हादसे में 166 परिवारों को मिला मुआवजा, टाटा ट्रस्ट देगा ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि   ||    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दो साल पुरे हुए, मेकर्स ने वीडियो शेयर किया!   ||    दलाई लामा से मिल कर भावुक हुए सनी देओल!   ||    ललित पंडित की म्यूजिकल रोम-कॉम 'मन्नू क्या करेगा' में नजर आएंगे व्योम और साची बिंद्रा   ||    बॉर्डर 2 में वरुण धवन के ओपोजिट नजर आएगी मेधा राणा   ||    फ़्लैशबैक सीरीज़ वॉल्यूम 1- "मैं जट यमला पगला दीवाना" सांग को 50 साल पुरे हुए, ये आज भी हिट है!   ||    हमारी पहली खोज – वॉल्यूम 1: "भाई है" – फॉटी सेवन और बाली का देसी ब्रह्मांड का एंथम   ||    Indian Army Operartion Mahadev: कौन था लश्कर का कमांडर मूसा? जिसे भारतीय सुरक्षाबलों ने किया ढेर   ||    सुप्रीम कोर्ट का SIR पर रोक लगाने से इनकार, चुनाव आयोग से कहा- दस्तावेजों पर करें विचार   ||   

कृति खरबंदा एयर पुलकित सम्राट शादी करने जा रहे हैं

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 12, 2024

एक्टर कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों गुरुग्राम के मानेसर में शादी करेंगे। शादी की खबरों के बीच पुलकित के घर की कुछ वीडियोज सामने आई हैं, उनके घर का डेकोरेशन बहुत अच्छी तरह से किया गया है।इसी बीच कृति खरबंदा आज यानी 12 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने कृति को शादी की बधाईदी। पैप्स की बात सुनकर कृति ब्लश करने लगती हैं।

कृति मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। पुलकित सम्राट एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। कृति खरबंदा और पुलकितसम्राट पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये कपलहरियाणा के मानेसर में सात फेरे लेंगे।

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा मानेसर में राजसी आईटीसी ग्रैंड भारत में शादी के बंधन में बंधेगे। पुलकित और कृति दोनों हीदिल्ली से हैं।

कृति और पुलकित 'वीरे की वेडिंग', 'तैश' और 'पागलपंती' जैसी कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। साल 2019 में आईफिल्म पागलपंती के सेट पर कृति और पुलकित मिले और धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। बीते 30 जनवरी को पुलकित औरकृति की सगाई की फोटोज भी सामने आई थीं। दोनों के एक कॉमन फैमिली फ्रेंड ने प्राइवेट पार्टी के कुछ फोटोज शेयर किए थेजिसमें कृति-पुलकित इंगेजमेंट रिंग पहने नजर आए थे।

बता दें, पुलकित की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में सलमान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से शादीकी थी। एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.