ताजा खबर
गुजरात टाइटन्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया, गेंदबाजों के दबदबे वाले मुकाबले में GT की शानदार...   ||    उदयपुर: अहमदाबाद की ट्रेनों का विस्तार और नई सेवाओं की मांग, रेल कनेक्टिविटी सुधारेगी पर्यटन का भविष...   ||    अशनूर कौर का 22वां जन्मदिन धूम-धाम से सेलिब्रेट किया   ||    “अलविदा नहीं, फिर मिलेंगे”: सलमान खान का दोस्त के लिए अनोखा और दिल छू लेने वाला संदेश   ||    पुणे मासूम दुष्कर्म-हत्या कांड: राज्य सरकार मांगेगी मौत की सजा; मुख्यमंत्री फडणवीस ने फास्ट-ट्रैक ट्...   ||    तमिलनाडु में 'थलापति' का राजनीतिक धमाका: टीवीके (TVK) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी; स्टालिन की ऐतिहासि...   ||    “जनता की जीत का जश्न”: काजल अग्रवाल ने विजय की राजनीतिक कामयाबी पर यूँ जताई खुशी   ||    कैटरीना–विक्की का एयरपोर्ट मोमेंट: स्टाइल, सादगी और फैंस का क्रेज एक साथ   ||    चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 900 अंक के पार   ||    OpenAI ने ChatGPT की प्राइवेसी पॉलिसी में किया बदलाव विज्ञापनों के लिए कुकीज़ का होगा इस्तेमाल जानें...   ||   

कंपकपी को रिलीज़ डेट मिली

Photo Source :

Posted On:Monday, April 7, 2025

बॉलीवुड की पसंदीदा कॉमिक जोड़ी श्रेयस तलपदे और तुषार कपूर एक रोमांचक हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कंपकंपी' के लिए फिर से एक साथ आ रहे हैं।बीते साल यानी 2024 में इस फिल्म का एलान हुआ था। श्रेयस और तुषार ने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया था, जिसके बाद से फैंस इसहॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए उत्साहित थे। वहीं, अब इस फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया गया है।

दिवंगत संगीत सिवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म उनके आखिरी प्रोजेक्ट में से एक है, जो पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान पूरा हो गया। निर्देशक का निधन मई2024 में हुआ था।अब उनके निधन के बाद उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने अब फिल्म का नया पोस्टरजारी करते हुए इसकी रिलीज डेट भी बताई है।

'कंपकंपी' इस साल 23 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'कंपकंपी' जीतू माधवन द्वारा निर्देशित 2023 कीमलयालम ब्लॉकबस्टर रोमांचम की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्माण जयेश पटेल और उमेश केआर बंसल ने जी स्टूडियोज और ब्रावो एंटरटेनमेंटके बैनर तले किया है, जिसकी दुनिया भर में रिलीज की योजना जी स्टूडियोज ने बनाई है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.