ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

फायरिंग काण्ड के बाद कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट फिर से शरु हुआ!

Photo Source :

Posted On:Monday, August 4, 2025

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लोगों को हंसी और खुशी देने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें एक गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ाथा. जी हां, कुछ समय पहले ही उन्होंने कनाडा के सरे शहर में अपना नया कैफे 'कैप्स कैफे' खोला था. लेकिन उसके मुहूर्त के कुछ ही दिनों बाद, 10 जुलाई को इस कैफे पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, इस हमले के बाद कपिल ने कैफे कोदोबारा शुरू किया और अब उन्होंने पहली बार इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है.

आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कनाडा की सरे पुलिस और अधिकारी उनके कैफेमें दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल ने सभी अधिकारियों को लंच पर आमंत्रित किया था और उन्हें भारतीय व्यंजन परोसेजा रहे हैं. इस मौके पर कपिल खुद मेजबानी करते नजर आए.

वीडियो के साथ कपिल ने लिखा, 'थैंक यू मेयर ब्रेंडा लॉकी, सरे पुलिस सर्विस और सभी अधिकारियों का, जो कैप्स कैफे में आए. आपने जो प्यारऔर समर्थन दिखाया, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं. हम हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं.' वहीं कपिल शर्मा के इस पोस्ट पर उनके फैंस का भरपूरसमर्थन देखने को मिल रहा है. एक फैन ने लिखा, 'ब्यूटीफुल पोस्ट कपिल सर, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा.' वहीं एक अन्य ने कैफे की तारीफकरते हुए लिखा, 'शानदार जगह. एंबियंस, ड्रिंक और खाना सब शानदार है.'

गौरतलब है कि फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने भी कपिल शर्मा से पूछताछ की थी, हालांकि कपिल ने तब तक इस पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया था. अब इस वीडियो के जरिए उन्होंने न केवल अपनी बात रखी है, बल्कि अपने कैफे को दोबारा शुरू कर एक पॉजिटिव संदेश भी दिया है.

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.