ताजा खबर
पहली पत्नी से लव मैरिज, 5 बच्चों के साथ रहती है दूसरी पत्नी... थप्पड़बाज SDM की ये है कहानी   ||    फैक्ट चेक: गौ-रक्षकों की गिरफ्तारी से नाराज छत्तीसगढ़ के विधायक ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़? ये है प...   ||    IPO News: 115 रुपये GMP वाले आईपीओ की हुई शानदार लिस्टिंग, कमाई गिनते-गिनते थक गए निवेशक   ||    Women's ODI World Cup: टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचना तय! न्यूजीलैंड को हरा भारत ने लगा दी रिकॉर्ड्...   ||    ट्रंप ने कनाडा के साथ सभी ट्रेड टॉक की बंद, टीवी विज्ञापन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति?   ||    दिल्ली के बाजारों में बम धमाके की साजिश नाकाम, ISIS के दो आतंकी गिरफ्तार   ||    24 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विश्व शांति की आधारशिला और कला-संस्कृति की विरासत, जानें आज का इतिहास   ||    छठ पूजा को लेकर दिल्ली में बड़ा ऐलान, पहली बार मिलेगी डेढ़ दिन की छुट्टी, 1000 से ज्यादा होंगे घाट   ||    यूरोपियन यूनियन का भारत को झटका, 3 तेल कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, रूस से तेल व्यापार पर कार्रवाई   ||    बॉक्सिंग जगत के 3 धुरंधर जो WWE रिंग में मचा चुके हैं तहलका, एक ने तो ‘मॉन्स्टर’ को चटाई थी धूल   ||   

पीएम मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोस्टल' सम्मान, कंगना रनौत ने दी बधाई

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 10, 2024

दो दशक से सिनेमा पर राज कर रही बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब मंडी की सांसद भी हैं। एक्ट्रेस कभी अपने बेबाक बयान तो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक कलाकार होने के साथ-साथ वो एक सांसद होने का धर्म भी बखूबी निभारही हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी को मिले सम्मान पर उनको बधाई दी।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को मिले रूस का सर्वोच्च सम्मान पर उन्हें बधाई दी। कंगना ने जो वीडियो पोस्टकिया है उसमें उन्होंने कहा, "भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘आर्डर आफ सेंट एंड्रयूजएपोस्ट से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन ! आदरणीय मोदी जी का गौरव भारत - रूस के संबंधों को प्रगाढ़ करने के साथ- साथवैश्विक सौहार्द को भी सुदृढ़ करेगा।" बता दें कि ये रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

बता दें कि नई नवेली सांसद बनी कंगना रनौत अभी बॉलीवुड से पूरी तरह से अलग नहीं हुई हैं। फिल्मों में वो अभी भी एक्टिव हैं। कंगनाको आखिरी बार फिल्म तेजस में देखा गया था। जल्द ही वह फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में कंगनाके अलावा महिमा चौधरी और अनुपम खेर भी हैं। यह फिल्म इसी साल 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.