ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

पंजाब की पहली ज़ॉम्बी कॉमेडी 'जॉम्बीलैंड' का ट्रेलर हुआ रिलीज़!

Photo Source :

Posted On:Friday, May 30, 2025

टिप्स पंजाबी ने पंजाब की पहली ज़ॉम्बी कॉमेडी फिल्म 'जॉम्बीलैंड' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। इस अनोखी फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब चैनल पर आचुका है, जिसमें डर और हंसी का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। पंजाब की खूबसूरत लोकेशनों के बीच, ट्रेलर में ज़ॉम्बियों की अजीब-गज़बहरकतें और देसी अंदाज़ में कॉमेडी देखने को मिलती है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं बिन्नू ढिल्लों, कनिका मान, और अंगीरा धर, साथ ही फेमस सिंगर जी खान इस फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। इनकेसाथ-साथ फिल्म में गुरी, धनवीर सिंह और जस्सा ढिल्लों भी हैं। कहानी एक ऐसे गांव की है, जहां अचानक ज़ॉम्बियों का हमला हो जाता है औरसबकुछ उल्टा-पुल्टा हो जाता है।

थाप्पर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नीरज रूहिल और सुभव शर्मा ने Next Level Productions के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर मेंहाई-एनर्जी म्यूजिक, ज़बरदस्त एक्शन और देसी मस्ती की झलक साफ़ दिखाई देती है। ऐसा लगता है जैसे मेकर्स ने जानबूझ कर इस फिल्म कोअलग अंदाज़ में पेश किया है—हॉरर को हंसी के साथ मिलाकर।

13 जून 2025 को रिलीज़ होने जा रही जॉम्बीलैंड सिर्फ एक नई कोशिश नहीं, बल्कि एक बड़ा कदम है पंजाबी सिनेमा में नए एक्सपेरिमेंट्स कीओर। ट्रेलर से साफ़ है कि यह फिल्म दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डराने का भी काम करेगी, और ज़ॉम्बी फिल्मों का देसी तड़का खूब पसंद आनेवाला है।

Check Out The Trailer:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.