ताजा खबर
फैक्ट चेक: पुलिस टॉर्चर के इस ‘लीक्ड’ वीडियो की ये है सच्चाई   ||    इंदौर में आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, बाइक सवाल मनचलों के पीछे पड़ी पुलिस, मचा हंगा...   ||    ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर, दौलत इतनी की अंबानी-अदाणी भी खा सकते हैं मात; नंबर 1 पर साउथ का य...   ||    Bihar Election 2025: बिहार में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा, इन 6 जिलों में नहीं उतारा एक भी प्र...   ||    Bihar Election 2025: नवादा में दिलचस्प हो रहा चुनाव, मैदान में उतरीं जेठानी Vs देवरानी   ||    क्या वेनेजुएला पर एयर स्ट्राइक करेगा अमेरिका? कैरेबियन सागर में युद्धपोत-पनडुब्बी सेना और फाइटर जेट ...   ||    इतिहास के पन्नों में 25 अक्टूबर : 1951 में भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत, कांग्रेस ने हासिल किया ...   ||    PM Kisan Yojana: बीत गई दीवाली, आ गया छठ का त्योहार, खाते में कब आएंगे 2-2 हजार; 21वीं किस्त को लेकर...   ||    IND vs AUS: तीसरे वनडे से पहले भारत को लगा झटका, इस खिलाड़ी को लगी चोट   ||    बिहार चुनाव में मुस्लिम फैक्टर किसके पक्ष में? किस दल ने कितने दिए टिकट, किसे कितना फायदा   ||   

जेएनयू - जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 12, 2024

निर्देशक विनय वर्मा की आगामी फिल्म 'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ हो गया हैं, इसफिल्म में कई सितारें मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिनमें उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ बोडके, पीयूष मिश्रा, रशमी देसाई, सोनाली सहगल, रवि किशन और विजय राज जैसे कलाकार शामिल हैं।

'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' के पोस्टर पर भारत का नक्शा दिखाया गया है, जो भगवा रंग का है। पोस्टर पर लिखा है, 'क्या एक शैक्षणिक विश्वविद्यालय देश को तोड़ सकता है? पोस्टर में बहुत सारे लोगों के हाथ दिखाए गए हैं। कुछ लोगों ने हाथमें भगवा झंडा पकड़ा हुआ है, जिस पर जय श्री राम लिखा है। वहीं, भगवा भारत के नक्शे को भी एक हाथ से दबोचे हुए दिखायागया है।

वहीं फिल्म की मुख्य अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, उन्होंने कैप्शन दिया, 'शिक्षाकी बंद दीवारों के पीछे, देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है,जैसे ही बाएं और दाएं टकराएंगे, वर्चस्व की यह लड़ाई कौनजीतेगा? वहीं कुछ यूजर्स इस फिल्म को प्रोपोगेंडा बता रहे हैं तो कुछ यूजर्स फिल्म देखने के लिए उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।

'जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' फिल्म को महाकाल मूवीज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन विनय शर्मा नेकिया है। वहीं इसका निर्माण प्रतिमा दत्ता ने किया है। यह फिल्म इस साल पांच अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिएतैयार है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.