रजनीकांत के फैंस के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है। उनकी मच-अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी बड़े पर्दे पर खूब एक्शन और स्टाइल देखने को मिलने वाला है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिररिटायर्ड जेलर के किरदार में नजर आएंगे, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी उनके तेवर में कोई कमी नहीं आई है। ट्रेलर के सामने आते ही फैंस के बीचफिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
ट्रेलर की शुरुआत कुछ गुंडों के साथ होती है, जो जेलर को ढूंढते हुए नजर आते हैं। उन्हें लगता है कि वह कहीं छिपकर बैठा होगा, लेकिन उनका सामना जिस जेलर से होता है, वह बड़े आराम से अपनी कार धोता दिखाई देता है। इसके बाद गुंडे मिलकर उसे खत्म करने का प्लान बनाते हैं, लेकिन मामला पूरी तरह उलटा पड़ जाता है। जेलर एक-एक करके उनका हिसाब चुकता करता नजर आता है। रजनीकांत का स्वैग, दमदार एक्शन और उनकास्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर में एक बार फिर छा गया है।
'जेलर 2' में रजनीकांत के साथ इस बार कई नए चेहरे भी नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूरजवेंजारामूडु, अन्ना राजन और जतिन सरना जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं पिछली फिल्म से राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और रित्विक भी अपनीभूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। यानी इस बार पुरानी टीम और नए कलाकारों का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो कहानी को और बड़ा बनाने वाला है।
फिल्म में बड़े सितारों के कैमियो की चर्चा भी काफी समय से हो रही है। ट्रेलर में मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ की झलक देखने कोमिलती है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। वहीं रिपोर्ट्स में विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन के फिल्म में नजर आने की भी बातेंसामने आ रही हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के नाम को लेकर भी चर्चा है। हालांकि इन खबरों में से किस पर मुहर लगती है, यह फिल्म देखने के बाद ही साफ होगा।
'जेलर 2' का निर्देशन एक बार फिर नेल्सन ने किया है और पिछली फिल्म की टीम का बड़ा हिस्सा इस सीक्वल में भी साथ आया है। फर्क इतना है किइस बार कहानी का दायरा बड़ा दिखाई दे रहा है और रजनीकांत के साथ कई नए किरदार भी जुड़ गए हैं। अब फैंस को इस स्टाइलिश जेलर को बड़ेपर्दे पर एक्शन करते देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, यानी दशहरे के आसपासरजनीकांत अपने एक्शन अवतार से बॉक्स ऑफिस पर फिर हलचल मचाने के लिए तैयार हैं।
Check Out The Trailer:-