ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का नया कव्वाली ट्रैक ‘इश्क जलाकर कारवां’ रिलीज, फैंस ने किया दिल से स्वागत

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 26, 2025

रणवीर सिंह स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ से नया गाना ‘इश्क जलाकर कारवां’ आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म निर्माताओं नेइंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद, फैंस की भारी मांग पर यह गाना जारी किया गया है।

‘इश्क जलाकर कारवां’ एक दमदार कव्वाली ट्रैक है, जो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है। गाने को शाश्वत सचदेव, शहजाद अली, सुभदीपदास चौधरी और अरमान खान ने अपनी आवाज़ दी है। इसकी दिलकश धुन शाश्वत सचदेव और रोशन लाल द्वारा तैयार की गई है। गाने में सूफियाना अंदाज़ और ऊर्जावान बीट्स का ऐसा संगम है, जिसने दर्शकों को तुरंत अपनी ओर खींच लिया है।

फिल्म की बात करें तो आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ में बॉलीवुड की भारी-भरकम स्टारकास्ट शामिल है— रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि ‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेनस्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी, जिसमें रणवीर सिंह एक जबरदस्त, तीखे और इंटेंस अंदाज़ में दिखेंगे।

Check Out The Song:-




धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और ट्रेलर व इस नए गाने की सफलता को देखते हुए दर्शकों की उत्सुकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.