ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

'ग्राउंड जीरो' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, April 7, 2025

इमरान हाशमी बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कहलाते हैं, वैसे तो इमरान हाशमी को रोमांटिक, एक्शन और ड्रामा फिल्मों में ज्यादातर देखा गया है, लेकिनफिलहाल तो वह देश और बलिदान पर बनी फिल्म ग्राउंड जीरो में नजर आ रहे है। आखिरी बार उन्हें टाइगर 3 में देखा गया था। वहीं अब वह एक दमनए और दमदार किरदार में नजर आने जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म ग्राउंड जीरो का ट्रेलर रिलीज हुआ है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट लेकर आया है ग्राउंड ज़ीरो जंग के माहौल में बसी हिम्मत और बलिदान की एक अनसुनी कहानी। पिछले कुछ दिनों से मेकर्सलगातार पोस्टर्स और टीज़र के ज़रिए सस्पेंस बढ़ा रहे थे, और अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है। ग्राउंड जीरो एक रियल मिशन सेप्रेरित है, जिसे साल 2015 में BSF के पिछले 50 सालों में सबसे बेहतरीन ऑपरेशन के तौर पर सम्मानित किया गया था।

इमरान हाशमी असल जिंदगी के बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में इस बार एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। उनका येट्रांसफॉर्मेशन दमदार है। फिल्म में उनके एक्शन और डायलॉग इतने जबरदस्त हैं कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धरदुबे एक ऐसा सिपाही जो अब और बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि करारा जवाब देगा।

ग्राउंड जीरो का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स से भरपूर है। इसमें कश्मीर के हालात को बड़े ही असरदार तरीके से दिखाया गया है। बैकग्राउंडम्यूज़िक एकदम दमदार है, जो पूरे ट्रेलर की टेंशन और मिशन की सीरियसनेस को और बढ़ा देता है, बिना ज़्यादा दिखाए ही बहुत कुछ महसूस कराताहै। इमरान हाशमी एक दमदार बीएसएफ अफसर के रोल में पूरी तरह फिट बैठे हैं, और साई तम्हणकर का किरदार भी सधा हुआ और इमोशनलकनेक्शन लिए हुए है।

'ग्राउंड जीरो' एक्सेल एंटरटेनमेंट का दमदार प्रोजेक्ट है, जिसे प्रोड्यूस रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। डायरेक्शन की कमान तेजसदेवस्कर ने संभाली है। जबकि फिल्म को कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी. सिधवानी, अर्हन बगाटी, टेलिसमैन फिल्म्स, अभिषेककुमार और निशिकांत रॉय ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Check Out The Trailer:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.