ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर गवर्नर का सस्पेंस भरा फर्स्ट लुक जारी

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 23, 2026

आज मनोज बाजपेयी के 57वें जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म ‘गवर्नर द साइलेंट सेवियर’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गयाहै। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह प्रोड्यूस कर रहे हैं और उन्होंने ही सोशल मीडिया के जरिए इस खास सरप्राइज को फैंस के साथ शेयरकिया। पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

फिल्म के पहले पोस्टर में एक हरी कुर्सी दिखाई देती है, जो किसी सरकारी दफ्तर या मंत्रालय की लगती है। इस सादे लेकिन रहस्यमय पोस्टर के साथलिखा है, “ये सिर्फ कुर्सी नहीं.. जिम्मेदारी है।” वहीं दूसरे पोस्टर में मनोज बाजपेयी का बैक लुक दिखाया गया है, जहां वह फॉर्मल कपड़ों में सूटकेसपकड़े नजर आ रहे हैं। इस पर लिखा है, “इफ आई फेल.. इंडिया फेल।” दोनों पोस्टर मिलकर यह इशारा करते हैं कि कहानी में जिम्मेदारी, सत्ता औरसंकट का गहरा ताना-बाना देखने को मिलेगा।

मेकर्स के अनुसार फिल्म में मुख्य भूमिका मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं और इसका निर्देशन चिन्मय मांडलेकर कर रहे हैं। इससे पहले भी दोनों साथ कामकर चुके हैं, जिससे दर्शकों को एक मजबूत कंटेंट की उम्मीद है। फिल्म में अदा शर्मा और मधु भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी, जो कहानी में औररंग भरने वाली हैं।

‘गवर्नर द साइलेंट सेवियर’ को 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म एक पॉलिटिकल थ्रिलर के तौर पर सामने आ रहीहै, जिसकी कहानी राष्ट्रीय संकट के इर्द-गिर्द घूम सकती है। फिल्म की कहानी को कई लेखकों ने मिलकर तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर नेलिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह साइलेंट सेवियर बड़े पर्दे पर कितना शोर मचाता है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.