ताजा खबर
फैक्ट चेक: पुलिस टॉर्चर के इस ‘लीक्ड’ वीडियो की ये है सच्चाई   ||    इंदौर में आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़, बाइक सवाल मनचलों के पीछे पड़ी पुलिस, मचा हंगा...   ||    ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर, दौलत इतनी की अंबानी-अदाणी भी खा सकते हैं मात; नंबर 1 पर साउथ का य...   ||    Bihar Election 2025: बिहार में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा, इन 6 जिलों में नहीं उतारा एक भी प्र...   ||    Bihar Election 2025: नवादा में दिलचस्प हो रहा चुनाव, मैदान में उतरीं जेठानी Vs देवरानी   ||    क्या वेनेजुएला पर एयर स्ट्राइक करेगा अमेरिका? कैरेबियन सागर में युद्धपोत-पनडुब्बी सेना और फाइटर जेट ...   ||    इतिहास के पन्नों में 25 अक्टूबर : 1951 में भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत, कांग्रेस ने हासिल किया ...   ||    PM Kisan Yojana: बीत गई दीवाली, आ गया छठ का त्योहार, खाते में कब आएंगे 2-2 हजार; 21वीं किस्त को लेकर...   ||    IND vs AUS: तीसरे वनडे से पहले भारत को लगा झटका, इस खिलाड़ी को लगी चोट   ||    बिहार चुनाव में मुस्लिम फैक्टर किसके पक्ष में? किस दल ने कितने दिए टिकट, किसे कितना फायदा   ||   

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' फाइनली सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार : फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 2, 2024

आज सुपरस्टार अजय देवगन का जन्मदिन है और आज के दिन उनके चाहने वालो को मिला एक बड़ा ख़ास सरप्राइज। उनकी आने वाली फिल्म'मैदान' जिसका इंतजार सब जोरो शोरो से कर रहे हैं, उसका फाइनल ट्रेलर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया।

ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, "दिल एक, समझ एक, सोच एक ! देखिये एस ऐ रहीम की अनसुनी कहानी औरउनकी टीम इंडिया , आ जाओ मैदान में , फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। #मैदान फाइनल ट्रेलर आउट नाउ "

यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग और कोच सैयद अब्दुल रहीम के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय टीम की उल्लेखनीय यात्रा कावर्णन करती है।

इस नए ट्रेलर में आप देख सकते हैं कैसे भारत के लिए खेलने वाली फुटबॉल टीम इकट्ठा करने के लिए कोच अब्दुल रहीम ने संघर्ष किया था । वेमानदंडों का उल्लंघन करते हैं और उत्पीड़न का सामना करते हैं लेकिन तब तक कड़ी मेहनत करते रहते हैं जब तक कि अंततः उन्हें जीत नहीं मिलजाती।

सच्ची कहानी पर आधारित, 'मैदान' का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है, इस फिल्म में अजय देवगन सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहेहैं, जो एक ऐसा व्यक्ति है जिसने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया और भारत को बहुत गौरव दिलाया। फिल्म में अजय के साथप्रियामणि, गजराज राव और रूद्रनील घोष प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Check Out The Trailer:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.