ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की शूटिंग हुई शुरू, 18 साल बाद लौटेगा शिवम का दर्द और बदला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 29, 2025

बिलकुल उसी दर्द, उसी खामोशी और शायद एक नए बदले के साथ। अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ की शूटिंग आजसे शुरू हो गई है, और फैंस के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं। 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमालन दिखा पाई हो, लेकिन समय के साथ यह फिल्म कल्ट फैनबेस बना चुकी है—खासतौर पर इमरान हाशमी के किरदार शिवम के लिए, जिसकी चुप्पीभी चीखती थी। और अब, 18 साल बाद, वही किरदार एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार है।

'आवारापन 2' का निर्देशन कर रहे हैं नितिन कक्कड़, जबकि फिल्म को लिखा है बिलाल सिद्दीकी ने। निर्माण कर रहे हैं विशेष भट्ट, विशेष फिल्म्स केबैनर तले। पहले शेड्यूल की शूटिंग इस वक्त बैंकॉक में चल रही है, जहां से फिल्म के मुहूर्त शॉट की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गईहै। इमरान हाशमी ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "शिवम की वापसी... एक नई कहानी के साथ।"

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि सीक्वल में शिवम की पुरानी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा या पूरी तरह नई कहानी देखने को मिलेगी, लेकिनफैंस के बीच उत्साह अपने चरम पर है। ‘आवारापन’ के सीक्वल की मांग फैंस लंबे समय से कर रहे थे, और जब इमरान के जन्मदिन पर इसकीआधिकारिक घोषणा हुई थी, तो सोशल मीडिया पर मानो एक यादो की लहर छा गई थी।

‘तेरा मेरा रिश्ता पुराना’ जैसे गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में हैं, और अब उम्मीद है कि ‘आवारापन 2’ सिर्फ शिवम की कहानी ही नहीं, बल्कि एकबार फिर दिल को छू जाने वाला म्यूजिक और गहरी भावनाओं से भरी कहानी भी लेकर आएगी। तो तैयार हो जाइए… क्योंकि शिवम लौट रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.