ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

एक चतुर नार में अपने रोल के लिए झुग्गी में रही - दिव्या खोसला कुमार

Photo Source :

Posted On:Monday, August 18, 2025

अक्सर फिल्मी जगत में कई हस्तियां अपने किरदारों के लिए काफी मेहनत और तैयारी करते हैं। कोई अपनी बॉडी पर काम करता है तो कोई अपनीभाषा पर। अभिनेत्री दिव्या खोसला ने भी अपनी आने वाली फिल्म ‘एक चतुर नार’ के लिए कुछ ऐसा ही किया है, लेकिन उनकी रोल के लिए तैयारीने थोड़ा चौंका दिया है। दरअसल दिव्या ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म के किरदार को समझने के लिए लखनऊ की एक झुग्गी में रहकर वहांकी जिंदगी को महसूस किया।

‘एक चतुर नार’ में दिव्या एक झुग्गी में रहने वाली महिला की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार को असली बनाने के लिए उन्होंने केवल स्क्रिप्ट परभरोसा नहीं किया, बल्कि खुद उस जिंदगी को जिया। लखनऊ की एक झुग्गी में बिना मेकअप, साधारण सलवार-कमीज और गले में काले धागे केसाथ कुछ दिन बिताए, ताकि वह किरदार की भावनाओं और परिस्थितियों को गहराई से समझ सकें।

अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने इस अनुभव को साझा करते हुए लिखा, "झुग्गी झोपडी वालो का जीवन समझे के लिए मैं लखनऊ के झुग्गी बस्ती मेंजाकर रही ताकि अपना रोल अच्छे से निभा पाऊं। जीवन के दूसरे पहलू को देखना और इस बदलाव के साथ उसे जीवंत करना एक अनोखा अनुभवरहा है। आप सभी को इस अनोखी कॉमेडी के रोलरकोस्टर पर ले जाने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ! 12 सितांबर को होशियारी शुरू, #चतुरगिरी #दिव्याखोसला"

एक्टर नील नितिन मुकेश भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं! ‘एक चतुर नार’ को उमेश शुक्ला, आशीष वाघ और जीशान अहमद ने प्रोड्यूस किया है।यह फिल्म 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है, लेकिन फिल्मका टोन हल्का-फुल्का, चुटीला और शायद कुछ हद तक व्यंग्यात्मक भी नजर आ रहा है।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.