ताजा खबर
भारत ने UN में उड़ाई पाकिस्तान की धज्जियां, कहा- आपके मंत्री ने स्वीकारा कि आतंकवाद को पैसा-प्रशिक्ष...   ||    POK में लॉन्चिंग पैड से बंकरों में पहुंचे आतंकी, भारत की जवाबी कार्रवाई से डरा पाकिस्तान   ||    Canada Elections: कनाडा में किस पार्टी की सरकार बनने के चांस, सर्वे में किसे मिल रही कितनी सीटें?   ||    चीन का पाकिस्तान के साथ होना क्यों हैरानी भरा नहीं, कैसे हैं दोनों के रिश्ते…   ||    पाकिस्तान PM किस बीमारी के चलते अस्पताल में दाखिल, हॉस्पिटल के गुप्त दस्तावेज से रिवील   ||    भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट   ||    29 अप्रैल का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ और जश्न के पल   ||    Fact Check: पहलगाम हमले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वालों को नहीं है ये वीडियो, जानें इसकी सच्चाई   ||    Parashurama Janmotsav 2025: भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्मोत्सव 29 अप्रैल को, जानें सब...   ||    IPL 2025: ‘कोई डर नहीं है, मैं बस गेंद देखता हूं’, धांसू शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने दिया बड़...   ||   

छोरी 2 का टीज़र रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 25, 2025

फिल्म ‘छोरी 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह ‘छोरी फिल्म की अगली कड़ी है। इस बार भी फिल्म में नुसरत भरुचा नजर आ रही हैं। फिल्म केटीजर में रोंगटे खड़े कर देना वाले खौफनाक दृश्य नजर आ रहे हैं।

साल 2021 में फिल्म ‘छोरी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। इसमें एक सामाजिक कुरीति को भूतों की कहानी के साथ जोड़कर दिखाया गया था।अब इस फिल्म का अगला पार्ट यानी ‘छोरी 2’ भी ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म के हालिया रिलीज टीजर में अभिनेत्री नुसरत भरुचानजर आ रही हैं। वह पहली फिल्म का भी हिस्सा थीं। ‘छोरी 2’ के टीजर में भी पिछली फिल्म की तरह की हॉरर, ड्रामा नजर आ रहा है।

फिल्म ‘छोरी 2’ के टीजर को प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है, ‘एक बार फिर, वोखेत, वो खतरा और वो खौफ’। टीजर में भी यही सब बातें नजर आती हैं। नुसरत भरुचा का किरदार अपने आपको एक खेत में खौफनाक परिस्थितियोंमें घिरा हुआ पाता है। टीजर में छोटी-छोटी लड़कियां भी नजर आती हैं, साथ ही भूत भी नजर आते हैं। डरावना म्यूजिक टीजर में कहानी को औरप्रभावित बना रहा है।

फिल्म ‘छोरी 2’ में नुसरत भरुचा के अलावा सोहा अली खान, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन, हार्दिक शर्मा जैसे कलाकार भी नजरआएंगे। फिल्म को विशाल फुरिया और अजीत जगतप ने लिखा है। निर्देशन की जिम्मेदारी विशाल फुरिया निभा रहे हैं। इस फिल्म का प्रीमियर 11 मार्च 2025 को प्राइम वीडियो इंडिया पर होगा।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.