ताजा खबर
गुजरात में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई, हरियाणा में पाकिस्तानियों को बाहर भेजने का...   ||    अजरबैजान ने भारत के साथ रिश्ते बढ़ाने के लिए अहमदाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू करने का लिया ...   ||    Fact check: सोशल मीडिया पर फायरिंग का एक वीडियो गलत दावे से वायरल, पहलगाम आतंकी हमले से नहीं है कोई ...   ||    Bharani Nakshatra Upay: सोमवार को भरणी नक्षत्र का बन रहा है शुभ संयोग, जीवन में सुख-समृद्धि पाने के ...   ||    28 अप्रैल का इतिहास: भारत और विश्व में घटित महत्वपूर्ण घटनाएँ   ||    DC vs RCB: किस बात से तिलमिला उठे किंग कोहली, केएल राहुल संग जमकर हुई जुबानी जंग, वीडियो वायरल   ||    MI vs LSG: हार के बाद Rishabh Pant को लगा एक और झटका, BCCI ने 24 लाख की दी सजा   ||    IPL 2025 के बीच इस खिलाड़ी पर लगा 4 मैच का बैन, खाते में दर्ज 8 डिमेरिट पॉइंट्स   ||    इन ‘छोटे’ बैंकों का ‘बड़ा’ धमाका, Fixed Deposit पर दे रहे 9% से ज्यादा ब्याज   ||    बिहार में पेट्रोल 100 के पार, जानें दिल्ली-नोएडा समेत बड़े शहरों में क्या दाम   ||   

चन्दन रॉय सान्याल की फिल्म सूजी-क्यू का प्रीमियर कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 7, 2023

ओटीटी की मशहूर वेब सीरीज 'आश्रम' फेम अभिनेता चंदन रॉय सान्याल मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 'सूजी क्यू' के साथ एक फिल्म निर्माता और निर्देशक बनगए हैं। अभिनेता ने इस फिल्म को बनाने के लिए अपना बैनर 'चंदन रॉय सान्याल पिक्चर्स' लॉन्च किया था। जहां यह अपने आप बहुत बड़ी उपलब्धिहै, वहीं दूसरी ओर अब चंदन रॉय सान्याल की पहली ही फिल्म के हाथ एक और नया मुकाम लगा है। दरअसल, चंदन रॉय सान्याल के निर्देशन में बनीपहली फिल्म 'सूजी क्यू' को मशहूर कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (केआईएफएफ) 2023 में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है।

चंदन रॉय सान्याल के निर्देशन में बनी पहली फिल्म, 'सूजी क्यू' को आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव(केआईएफएफ) 2023 में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है। यह फिल्म इसके मुख्य किरदार सूजी क्यू की कहानी दर्शकों के बीच लाती है, जिसेअभिनेत्री पार्नो मित्रा ने निभाया है। चंदन रॉय सान्याल ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में अपने फैंस के साथ यह रोमांचक खबर साझा की।

चंदन रॉय सान्याल ने फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, 'सूजी क्यू एक कन्वर्सेशन ओपनर है। निर्माता दर्शकों को गहराई मेंउतरने, हर चीज पर सवाल उठाने और इस जटिल रंगीन टेपेस्ट्री की परतों के भीतर अपना अर्थ खोजने के लिए आमंत्रित करते हैं। 9 और 10 दिसंबरको केआईएफएफ में वर्ल्ड फेस्टिवल प्रीमियर।' फिल्म में प्रकाश झा, संगीत सिवन, उमेश जगताप, किश्ती जोग और प्रिया बनर्जी सहित कई मशहूरहस्तियां शामिल हैं।

जूही शेखर द्वारा लिखित और चंदन रॉय सान्याल द्वारा निर्देशित यह फिल्म वाइब्रेंट मीडिया के बैनर तले बनाई गई है। 'सूजी क्यू' उस यात्रा पर प्रकाशडालती है, जो विचित्र और खतरनाक हो जाती है। कहानी में रियलिटी धुंधली हो जाती हैं, जब एक 40 वर्षीय सूजी अपने पूर्व पति की डेस्टिनेशनवेडिंग की यात्रा पर निकलती है। यह सिर्फ और सिर्फ उसकी सोच होती है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.