ताजा खबर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिर बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी; दुआ को मिली छोटी बहन   ||    ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में अहमदाबाद 571वें स्थान पर, अर्थव्यवस्था में बेहतर लेकिन पर्यावरण-जीवन स्तर म...   ||    हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, 27 अक्टूबर से सेवा शुरू होने की उम्मीद   ||    भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 8% बढ़ा   ||    नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन, गिरफ्तारी के बाद बंगाल की सियासत ...   ||    उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों का साइड इफेक्ट: माउंट मंटाप के नीचे तेजी से बढ़ रहे हैं भूकंप, वैज्...   ||    चंडीगढ़ में अनोखा 'आईफोन लंगर': फ्री में मिलेगा आईफोन, जानें क्या है पूरा प्लान   ||    टाटा सन्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग और टाटा ग्रुप के शेयरों में हलचल   ||    म्यूचुअल फंड्स की पसंद: जिन शेयरों ने दिया जबरदस्त रिटर्न   ||    ‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी लाएंगे ‘राम बोला’, तुलसीदास की जीवनगाथा पर होगी अगली फिल्म   ||   

बाग़ी 4 का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 30, 2025

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर एक्शन पैक्ड फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में अंधाधुंध खूनखराबा और वॉयलेंसदेखने को मिल रहा है।

लव स्टोरी तो बहुत सुनी थीं, देखी थीं। लेकिन ऐसी एक्शन पैक्ड लव स्टोरी जिंदगी में पहली बार देखी है।’ ट्रेलर की शुरुआत इस वॉइस ओवर से होती है। इसके बाद एंट्री होती है संजय दत्त की जो खून से लथपथ सफेद रंग के कोट-पैंट में नजर आते हैं। इस ट्रेलर में कुछ एक फिल्मी डायलॉग्स केसाथ जबरदस्त एक्शन और खूनखराबा देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि इस ट्रेलर पर उम्र की पाबंदियां लगी हैं और इसे यहां दिखाया भी नहींजा सकता। ट्रेलर में सुनने को मिलता है कि टाइगर श्रॉफ का किरदार रॉनी हेलोसिनेशन यानी मतिभ्रम से ग्रसित है।

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के अलावा ट्रेलर में फिल्म की बाकी कास्ट भी नजर आई है। इसमें सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, हरनाज कौर संधू औरसौरभ सचदेवा जैसे सितारे भी नजर आते हैं। ट्रेलर में कुछ एक सीन में टाइगर श्रॉफ नेवी ऑफिसर के किरदार में भी दिखे हैं। ‘बागी 4’ में संजय दत्तएक खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अंधाधुंध खूनखराबा कर रहा है। ट्रेलर में दिखता है कि फिल्म का हर किरदार एक्शन कर रहाहै। सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

ए हर्षा द्वारा निर्देशित और साजिड नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘बागी 4’ आगामी शुक्रवार यानी 5 सितंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस दिन बॉक्स ऑफिस विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ भी दस्तक दे रही है। ऐसे में ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ के बीच बॉक्सऑफिस पर क्लैश देखने को भी मिल सकती है।

Check Out The Post:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.