ताजा खबर
राणीप में पिता ने झगड़े के बाद पुत्र की दीपावली पर धारदार हथियार से हत्या की   ||    अहमदाबाद: शक में पति ने फास्ट फूड मैनेजर की चाकू मारकर हत्या की   ||    अहमदाबाद में अब तक का सबसे बड़ा ज़मीन सौदा, लुलु ग्रुप ने 519 करोड़ में खरीदा प्लॉट   ||    मांचा मस्जिद तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा— नगर निगम जनहित में कर रहा काम   ||    पाकिस्तान के हमले में अफगानिस्तान के 6 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल   ||    'हम जवाब देना जानते हैं', तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद PAK को अफगानिस्तान की चेतावनी   ||    दिल्ली में सांसदों के फ्लैट्स में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियाें ने पाया काबू   ||    महाराष्ट्र के नंदुरबार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल   ||    'चुटकी में रुकवा सकता हूं अफगानिस्तान-पाकिस्तान की जंग', डोनल्ड ट्रंप का दावा   ||    IPS पूरन कुमार ने सुसाइड नोट कितने लोगों को भेजा, वसीयत में क्या लिखा था? लैपटॉप की जांच में जुटी SI...   ||   

बाग़ी 4 का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, March 3, 2025

बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ हाल ही में अपना 35वां जन्मदिन सेलेब्रेट किया हैं। इस खास मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने ‘बागी 4’ फिल्मका एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें टाइगर फुल एक्शन और थ्रिलर लुक में नजर आ रहे हैं।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बागी 4' का नया पोस्टर संडे को रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर को टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन केदिन जारी किया गया है, जो उनके फैंस के लिए भी एक तोहफा है। रिलीज हुए पोस्टर में टाइगर थ्रिलर लुक में नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे से खूननिकलता दिखाई दे रहा है। फिल्म के नए पोस्टर को नाडियाडवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

बर्थडे बॉय टाइगर श्रॉफ ने फिल्म के नए पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्टर ने इसके कैप्शन में लिखा कि जिस फ्रैंचाइजी ने उन्हेंपहचान दी और उन्होंने ही उनको एक एक्शन हीरो के तौर पर साबित करने का मौका दिया। अब वही उनकी पहचान बदलकर दर्शकों के सामने नएअंदाज में लेकर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद है आठ साल पहले जैसे दर्शकों ने प्यार दिया था, वैसे इस फिल्म को भी स्वीकार करेंगे।

टाइगर श्रॉफ से पहले संजय दत्त का भी 'बागी 4' का एक पोस्टर रिलीज किया गया था। प्रशंसक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बागी 4' लोकप्रिय बागी फ्रेंचाइजी का चौथा भाग है, जो ए. हर्षा द्वारा निर्देशित किया गया है। इसमें संजय दत्त खलनायक और सोनम बाजवा मुख्य अभिनेत्रीके रूप में नजर आने वाले हैं। रोमांचक पोस्टर और नए लुक के कारण फिल्म काफी चर्चा में है। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में आनेके लिए तैयार है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.