ताजा खबर
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को लेकर कही बड़ी बात, नहीं करेंगे बात, बोले- खो चुके हैं दिमाग   ||    ब्राजील में BRICS पार्लियामेंट्री फोरम पर भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता, आतंकवाद पर साझा संकल्प   ||    ‘जैश का सफाया करो…’, अमेरिका में पाकिस्तान की बेइज्जती, आतंक पर US सांसद की बिलावल भुट्टो को खरी-खरी   ||    ‘आतंकवाद से आपको कोई फायदा नहीं मिलने वाला…’ पाकिस्तान को पूर्व उप NSA की नसीहत   ||    द अमेरिका पार्टी…, Elon Musk लॉन्च करेंगे पॉलिटिकल पार्टी! 80 प्रतिशत लोगों ने किया समर्थन   ||    क्या डोनाल्ड ट्रंप के बड़े राज खोलेंगे एलन मस्क? एपस्टीन केस फाइल्स में 150 हाई-प्रोफाइल लोगों के ना...   ||    पीएम मोदी को मिला G7 शिखर सम्मेलन का आमंत्रण, कनाडा के PM ने किया फोन   ||    जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लाया जा सकता है महाभियोग, पूरी हो गई तैयारी   ||    LIVE आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज Aaj Ki Taaza Khabar, 07 जून 2025: बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़, ...   ||    Eid ul-Adha 2025: देशभर में आज मनाई जा रही है बकरीद, दिल्ली की जामा मस्जिद में अदा की गई सुबह की नमा...   ||   

अर्जुन कपूर ने बहन जान्हवी कपूर की फिल्म 'बवाल' की जमकर की तारीफ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 19, 2023

जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' का मंगवलार को मुंबई में प्रीमियर रखा गया था जहाँ पर बॉलीवुडइंडस्ट्री के सभी लोग पहुंचे। ऐसे में बहन जान्हवी कपूर को प्रोत्साहित करने के लिए भैया अर्जुन कपूर
भी वहाँ नजर आयेऔर फिल्म देखने के बाद अर्जुन ने अब फिल्म की जमकर तारीफ की।

अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की और लिखा ,"मैंने पूरी तरह से यह फिल्म एन्जॉय की। यह बहुत अलग औरएंटरटेनिंग फिल्म है। इसमें दिल जान और बहुत सा एंटरटेनमेंट है और साथ साथ यह आपको ज़िन्दगी
और उसके रिश्तोको लेकर सोचने पर मजबूर करती है की वे सब कितने सिंपल होते है। वरुण और जान्हवी की यह करियर की सबसे उन्दापरफॉरमेंस है। नितेश तिवारी सर ने बहुत ही ख़ूबसूरती के साथ फिल्म को बनाया है।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन औरअश्विनी अय्यर तिवारी और प्राइम वीडियो को बधाई। यह फिल्म बहुत कारणों की वजह से यादगार रहेगी। "

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि अर्जुन ने अपनी बहनों के काम की सराहना की हो। इस से पहले भी कई बार वहजान्हवी और ख़ुशी दोनों के ही काम के लिए उन्हें काफी सराहना और प्रोत्साहन देते नजर आये है।

फिल्म बवाल एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसनऔर अर्थस्काई पिक्चर्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी एक इतिहास के टीचर और
उनकी नयी दुल्हनकी है जो यूरोप में अपने हनीमून पर जाते है और जब वह विश्व युद्ध 2 के बारे में जानते है कैसे उनकी ज़िन्दगी में उलझनेआती है। फिल्म में जान्हवी कपूर और वरुण धवन लीड रोल में नजर आ रहे है।

फिल्म पहले थिएटर में रिलीज़ होने वाली थी पर अब वह अमेज़न प्राइम पर 21 जुलाई से स्ट्रीम होगी।

वर्कफ़्रंट पर, अर्जुन फिल्म 'द लेडी किलर' में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। इसके साथ साथ वह फिल्म 'मेरी पत्नीका रीमेक' में भूमि और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.