ताजा खबर
अहमदाबाद मनपा का कार्यकाल खत्म, 2500 करोड़ के प्रस्ताव पास; IAS मुकेश कुमार बने प्रशासक   ||    अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: ₹20 हजार का होटल रूम ₹2 लाख तक, फ्लाइट किराया 5 गुना बढ़ा   ||    भारत-न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए दिल्ली से अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन, 19 कोच के साथ आज रात रव...   ||    अहमदाबाद में बनेगा 128 करोड़ का भव्य लोटस पार्क, दिल्ली के लोटस टेम्पल से भी होगा खास   ||    गुजरात में 37 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, शमशेर सिंह बने अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक   ||    आईसीयू में बुजुर्ग मरीज ने डॉक्टर से पूछ लिया शादी का सवाल, वीडियो हुआ वायरल   ||    अहमदाबाद के SVP अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू   ||    जेद्दा से 200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, इंडिगो की राहत उड़ान अहमदाबाद पहुंची   ||    अहमदाबाद में 550 करोड़ का क्रिकेट सट्टा-हवाला घोटाला, रैपिडो ड्राइवर का खाता बना मनी रूट   ||    अहमदाबाद के चिलोडा में 12वीं के छात्र की फांसी से मौत, जांच जारी   ||   

बालकृष्ण नन्दमुरि की ‘अखंडा 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखा डबल रोल और धमाकेदार एक्शन

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 22, 2025

साउथ सुपरस्टार बालकृष्ण नन्दमुरि की अपकमिंग फिल्म ‘अखंडा 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है। इस ट्रेलरमें बालकृष्ण डबल रोल में नजर आते हैं और उनकी स्क्रीन प्रजेंस देखते ही बनती है। दर्शकों को उनकी दमदार एक्शन सीन्स और स्टाइलिशएंट्री ने रोमांचित कर दिया है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कुछ बाहरी ताकतें भारत को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचती हैं। लेकिन बालकृष्ण नन्दमुरि अपने किरदार मेंबेहद फुर्ती और ताकत के साथ दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। कभी वह आम इंसान की तरह ठोकरें मारते हैं, तो कभी साधु बनकरदुश्मनों का सामना करते हैं। उनके इस डबल रोल ने दर्शकों को उत्सुकता में बढ़ोतरी कर दी है।

इसके अलावा ट्रेलर में बॉलीवुड अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा की भी झलक दिखाई गई है। साथ ही महाकुंभ, भगवान हनुमान, हवन औरजादूगर जैसी रंगीन और थ्रिलिंग झलकें फिल्म की कहानी में नए ट्विस्ट का संकेत देती हैं। ये सब मिलकर ट्रेलर को एक मसालेदार औरआकर्षक अनुभव बनाते हैं।

‘अखंडा 2’ 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘अखंडा’ का सीक्वल है। फिल्म में बालकृष्ण नन्दमुरि के अलावा हर्षाली मल्होत्रा औरसंयुक्ता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीक्वल में एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति का संगम देखने को मिलेगा। फिल्म की रिलीज़ डेट 5 दिसंबर 2025 रखी गई है और इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में देखा जा सकेगा। फैंस बेसब्री से इस महा-एक्शनएंटरटेनर का इंतजार कर रहे हैं।

Check Out The Trailer:-


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.