ताजा खबर
​अहमदाबाद: बायोमेट्रिक डेटा के जरिए फैक्ट्री कर्मचारी से 1.1 लाख की ठगी   ||    ​GTU की नई पहल: छात्रों को मिलेगी सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मुफ्त ट्रेनिंग   ||    ​नकली मुद्रा रैकेट: 'योग गुरु' की जमानत याचिका खारिज   ||    ​अहमदाबाद नगर निगम चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||    भारत के डेटा इकोसिस्टम में बड़ा कदम, मुकेश अंबानी यहां कर रहे हैं 1.6 लाख करोड़ का मेगा निवेश   ||    IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ​उदयपुर हत्याकांड: इलाज कराने अहमदाबाद गए 10-10 हजारी दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट की चो...   ||    ​बुलेट ट्रेन अपडेट: साबरमती नदी पर 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, 118 फीट ऊंचे पुल का काम अंतिम...   ||    ITR Filing Alert टैक्स भरने में चालाकी पड़ेगी भारी! सरकार वसूलेगी दोगुना पैसा, तुरंत जान लें ये नियम   ||   

वो चार कारण जिनकी वजह से रुपया हुआ धड़ाम, फिर आई ऐतिहासिक गिरावट

Photo Source :

Posted On:Friday, December 12, 2025

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर नए रिकॉर्ड निचले स्तर 90.56 पर पहुंच गया। रुपया में आई इस भारी गिरावट के पीछे मुख्य रूप से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता और बाजार से लगातार विदेशी निवेश की निकासी रही, जिसने निवेशकों के मनोबल को कमजोर किया है।

फॉरेन करेंसी ट्रेडर्स का कहना है कि कीमती धातुओं की वैश्विक कीमतों में उछाल के बीच आयातकों द्वारा डॉलर की आक्रामक खरीद के कारण भी रुपये पर दबाव बना हुआ है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.43 पर खुला, फिर और गिरकर 90.56 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव 90.32 से 24 पैसे की गिरावट दर्शाता है। गुरुवार को भी रुपया 38 पैसे गिरकर सर्वकालिक निचले स्तर 90.32 पर बंद हुआ था।

आरबीआई और ट्रेड डील पर निगाहें

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने बताया कि आज के लिए रुपया 90 से 90.60 के दायरे में रह सकता है। उन्होंने कहा कि आरबीआई के एक्शन पर भी कड़ी नजर रखना काफी जरूरी है।

आज भारतीय और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बीच दो दिवसीय वार्ता का अंतिम दिन भी है और बाजार को उम्मीद है कि इसके बाद किसी समझौते की घोषणा की जाएगी। ख़बरों के अनुसार, पहले फेज में भारत पर रूसी तेल खरीदने पर जो 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा है, उसे हटाया जा सकता है, जो रुपये के लिए कुछ राहत ला सकता है।

डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की बास्केट के मुकाबले डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 98.37 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.67 प्रतिशत बढ़कर 61.69 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो आयात बिल बढ़ने की चिंता से रुपये पर और दबाव डाल रहा है।

घरेलू शेयर बाजार में हालांकि तेजी देखने को मिली, जहाँ सेंसेक्स 170.40 अंक बढ़कर 84,988.53 पर और निफ्टी 98.40 अंक बढ़कर 25,996.95 पर कारोबार कर रहा था। बावजूद इसके, एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने गुरुवार को 2,020.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जो रुपये की कमजोरी का एक प्रमुख कारण रहा।

रुपये में गिरावट के चार प्रमुख कारण

  1. भारत-अमेरिका ट्रेड पर अनि​श्चितता: व्यापार समझौते (BTA) के लिए कोई निश्चित समयसीमा तय न होने के कारण मुद्रा पर दबाव बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी बातचीत को “सौहार्दपूर्ण और सार्थक” बताया, लेकिन उन्होंने व्यापार समझौते या भारतीय निर्यात पर लगाए जा रहे दंडात्मक अमेरिकी टैरिफ का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया।

  2. विदेशी पूंजी की निकासी (FII Outflow): विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा बाजार से लगातार पैसा निकालना रुपये को कमजोर कर रहा है।

  3. आयातकों द्वारा डॉलर की आक्रामक खरीद: कीमती धातुओं की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण आयातकों की तरफ से डॉलर की मांग बढ़ी है।

  4. डॉलर इंडेक्स में मजबूती: वैश्विक स्तर पर डॉलर का मजबूत होना भी रुपये पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.